रिलायंस रिटेल देश में चलाएगी 7-इलेवन स्टोर

रिलायंस में अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने पर हमें गर्व है

 
फाइल फोटो

दिल्ली में 7 अक्टूबर को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि देश में 7-इलेवन स्टोर चलाने के लिए उसने 7-इलेवन, इंक के साथ एक मास्टर फ्रैंचाइज़ समझौता किया है। ये समझौता आरआरवीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, 7-इंडिया कन्वीनियंस रिटेल लिमिटेड और 7-इलेवन, इंक के बीच हुआ है।

देश में रिलायस रिटेल 7-इलेवन स्टोर चलाएगी। जिसका पहला 7-इलेवन स्टोर शनिवार को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में खुलने के लिए तैयार है। इसके बाद ग्रेटर मुंबई में रिहायशी इलाकों में तेजी से स्टोर खोले जाएंगे।

वहीं आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा "रिलायंस में अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने पर हमें गर्व है और हमें भारत में विश्व स्तरीय और विश्वसनीय सुविधा स्टोर 7-इलेवन को लॉन्च करने पर हमें बेहद खुशी है। 7-इलेवन रिटेल ने क्षेत्र के सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक ब्रांडों में से एक है। एसईआई के साथ मिलकर हम जो नए लॉन्च करेंगे, वे भारतीय ग्राहकों को उनके अपने पड़ोस में अधिक सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेंगे।"

दुनिया भर की रिटेल चेन भारतीय बाजारों में अपनी उपस्थिती दर्ज करने को इच्छुक हैं और रिलायंस रिटेल उनकी पहली पसंद के रूप में उभरा है। मार्क्स एंड स्पेंसर, विजन एक्सप्रेस, बरबेरी, डीज़ल और बॉस जैसे कई प्रीमियम ब्रांड्स ने रिलायंस के साथ साझेदारी की है। 7-इलेवन स्टोर्स के लॉन्च के साथ, देश के सबसे बड़े रिटेलर के रूप में आरआरवीएल ने भारतीय ग्राहकों को एक बेहतर खरीदारी अनुभव और आकर्षक मूल्य ऑफर करने की अपनी यात्रा में एक कदम आगे बढ़ाया है।

आरआरवीएल ने अपने बयान में कहा कि  "7-इलेवन स्टोर्स का उद्देश्य खरीददारों को एक अनूठी शैली प्रदान करना है, पेय, स्नैक्स और व्यंजनों की एक ऐसी श्रृंखला को पेश किया जाएगा, जिसमें लोकल स्वाद की भरमार होगी। साथ ही दैनिक आवश्यकता की चीजों को स्वच्छता के साथ ऑफर किया जाएगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।