जैसलमेर में कोतवाली के आगे व्यक्ति ने किया आत्मदाह का प्रयास
प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर किया रेफर
Aug 3, 2022, 16:17 IST

- रिपोर्टः चंद्रभान सोलंकी
जैसलमेर। शहर कोतवाली के आगे एक व्यक्ति ने खुद पर ही पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिससे वो काफी झुलस गया। वहीं मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को आग से बचाने का प्रयास किया गया। जिसमें व्यक्ति की जान तो बच गई लेकिन वो काफी झुलस गया। पुलिस कर्मियों द्वारा युवक को शहर स्थित जवाहर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर किया गया।
दरअसल 50 वर्षीय गोवर्धन राम देवा गांव का निवासी है। पुलिस प्रशासन द्वारा फरियादी की तरफ से दर्ज किए गए मुकदमे में कार्रवाई न करने के कारण व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया है। वही आत्महत्या के प्रयास के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।