मुजफ्फरनगरः जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, 14 लोग घायल

सरसों के खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर हुआ था विवाद

 
MZN

  • रिपोर्टः गोपी सैनी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईट पत्थर चले जिसमें 14 महिला और पुरुष घायल हो गए। वहीं खूनी संघर्ष की घटना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।

दरअसल मामला बुढ़ाना थाना इलाके के अटाली गांव का है जहां गुरुवार को राजीव कश्यप और अमित पाल दोनों पक्षों के बीच खेत में विवादित जमीन को लेकर कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले और दोनों पक्षों के 14 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती घायलों में से डॉक्टरों ने 2 महिलाओं और 3 पुरुषों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

वहीं स्थानीय निवासी की मानें तो विवादित भूमि पर कश्यप समाज की सरसों पर अमित पाल ने ट्रैक्टर चला दिया था। जिसके बाद ये खूनी संघर्ष दोनों के बीच हुआ। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 14 महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।