मुजफ्फरनगरः जागरण में गए बच्चे के साथ 2 युवकों ने बंधक बनाकर किया कुकर्म
विरोध करने पर आरोपियों ने परिजनों को दी धमकी
Sep 12, 2022, 14:28 IST

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना इलाके के एक गांव में नाबालिग बच्चे के साथ दो युवकों ने बंधक बनाकर कुकर्म किया। वही उसके साथ हुई घटना का विरोध करने पर परिजनों को भी धमकी दी गई। पीड़ित परिजनों ने पुरकाजी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रात में गांव में एक व्यक्ति के यहां जागरण था। उसका 13 वर्षीय पुत्र जागरण के लिए घर से गया था। रास्ते में गांव के दो युवकों ने उसे रोक लिया और अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर उसके साथ कुकर्म किया।
परिजनों ने बताया कि बच्चे ने घर आकर अपने साथ हुई घटना जानकारी दी। जिस पर उसकी मां और चाचा ने आरोपियों से नाराजगी जताई। घटना को लेकर उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ भी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।