सजा रहा मंडप, दुल्हन के हाथों में लगी रह गई मेहंदी, बारात लेकर नहीं आया दहेज लोभी दूल्हा

वर पक्ष ने पहले भी दहेज के लिए तोड़ दिया था बड़े बेटे का रिश्ता

 
DELHI

 

  • रिपोर्ट: प्रभाकर राणा

दिल्ली। हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन उसकी ज़िंदगी का सबसे यादगार पल होता है। अपने हाथों में मेहंदी लगाए ये है दिल्ली की रहने वाली युवती जिसने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी जिंदगी का सबसे ख़ुशी का दिन उसकी जिंदगी का सबसे काला दिन बन जाएगा..हर लड़की कि तरह उसके भी सपने थे कि उसकी शादी होगी और वो दुल्हन बनेगी उसका भी सपनों का राजकुमार घोड़ी पर सवार होकर उसे ब्याहने आएगा। उसका ये सपना पुरा होने वाला ही था कि दहेज के लोभियों ने उसके सारे सपनो को चकनाचूर कर दिया। एन वक़्त पर उसे सूचना मिली कि उसके दुल्हे को दहेज़ कम लग रहा है...और उसने शादी से इनकार कर दिया... जिसके बाद जब दुल्हन पक्ष के लोग वर के घर गए तो उल्टा उन्हें ही बंधक बना लिया गया, और बदतमीज़ी की गई जिसके बाद पुलिस ने आने के बाद वो वहां से निकल पाए।  यहां लड़की पक्ष को बारात का इंतज़ार करते करते दोपहर से रात हो गई।

Advt max relief tariq azim

ढाई महीने पहले तय हुई थी शादी

युवती के परिवार ने बताया कि ढाई महीने पहले दिल्ली के विकास नगर में रहने वाले दीपक नाम के युवक से नेहा की शादी तय हुई थी। 23 फरवरी को उसकी शादी होने थी और सब कुछ ठीक चल रहा था, कभी किसी तरह के दहेज को लेकर कोई बात भी नही हुई। साथ ही लड़की पक्ष ने बताया कि रिश्ता तय करते समय लड़के वालों ने कोई मांग आदि भी नही की ओर दहेज लेने से साफ इंकार भी कर दिया था। लड़की वालों ने भी अपनी कमज़ोर आथिर्क स्थिति के बारे में उन्हें साफ बताया दिया था।

दिहाड़ी मजदूरी करता है दुल्हन का भाई

लड़की के घर पर रखा ये शादी का सामान और परिवार उसे वह सब देना चाहते थे जो एक लड़की का परिवार अपने हैसियत के अनुसार देना चाहता हैं। पीड़ित युवती का भाई चार बहनों में अकेला है, दिहाड़ी मजदूरी कर उसने उसकी शादी के लिए जैसे तैसे बड़े अरमानों के साथ सारा इनतज़ाम किया था। लेकिन दहेज के लालची दूल्हे ओर उसके परिवार ने इनके सारे अरमानों पर पानी फेर दिया और पूरे समाज मे इनकी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। अब ऐसे में इन्हें दोषी दूल्हे ओर उसके लालची परिवार के लिए कड़ी से कड़ी सजा कि मांग कर रहे हैं।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

धरे रह गए सभी इंतजाम

बारात का इंतज़ार करने और लड़के पक्ष को बार बार फोन करने पर भी जब कोई जवाब नही आया और दिन से रात हो गई। साथ ही शादी के लिए किया गया सारा इंतज़ाम धरा रह गया तो अपने परिवार के सभी लोगों को रोता बिलखते देख पीड़ित युवती ने भी लालची दूल्हे और उसके परिवार को सबक सिखाने की ठान ली और फिर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी है। अब पीड़ित युवती कानून से इंसाफ की गुहार लगा रही है।

वर पक्ष पहले भी तोड़ चुका शादी

वहीं हैरानी की बात है कि इस वर पक्ष ने कुछ साल पहले भी बड़े बेटे की शादी अन्य लड़की से तय की थी और दहेज न मिलने पर सगाई वाले दिन बड़े बेटे का रिश्ता भी तोड़ दिया था, जिसे लेकर समाजिक रूप से वर पक्ष की जमकर आलोचना हुई थी लेकिन उस समय लड़की पक्ष ने लोकलाज के डर से कोई क़ानूनी कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन आज वो लड़की पक्ष भी इन दहेज के लोभी लालची लोगों के लिए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शादी से पहले खुली लालची दूल्हे की पोल

अब युवती और उसके परिवार को समझ नहीं आ रहा है कि वो अपनी किस्मत पर आंसू बहाए या खुशी मनाएं कि उसके लालची दूल्हे की पोल शादी से पहले ही खुल गई..और इस शख्स के साथ शादी होने से पहले ही उसने अपना असली रूप दिखा दिया। ऐसे लोगों के लिए दुल्हन ही दहेज नहीं बल्कि दहेज ही सब कुछ है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।