मुजफ्फरनगरः सरकारी कर्मचारी ने जमीनी विवाद निस्तारण के एवज में पीड़िता पर बनाया अवैध संबंध बनाने का दबाव

पीड़िता ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

 
MZN

  • रिपोर्टः गोपी सैनी

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं संबंधी अपराधों को लेकर बेहद गंभीर है, और विभिन्न योजनाएं एवं हेल्पलाइन नंबर महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए जारी किए है। लेकिन मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील में कार्यरत एक कर्मचारी समस्या के समाधान के लिए आई युवती से फोन पर शारीरिक संबंध बनाने दबाव बना रहा है। पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। जिसके बाद डीएम ने इस पूरे मामले में जांच बैठा दी है।

Advt max relief tariq azim

दरअसल जमीनी विवाद की समस्या का निस्तारण कराने के लिए एक युवती अपनी मां के साथ तहसील जानसठ पहुंची। लेकिन समस्या का निस्तारण होने की बजाय उनके सामने एक और समस्या खड़ी हो गई। पीड़ित युवती ने जानसठ तहसीलदार के कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कर्मचारी लगातार उसे फोन कर परेशान कर उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़ित युवती अपने जमीन विवाद को भूल कर अब आरोपी कर्मचारी से ज्यादा पीड़ित है जो लगातार उस पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

पीड़ित युवती ने जिलाधिकारी कार्यालय आकर डीएम से न्याय की गुहार लगाई है, जिलाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की जांच भी बैठा दी है। वहीं इस पूरे मामले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है, एसडीएम जानसठ से इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।