मुजफ्फरनगरः किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लड़की के परिजनों पर लगा जहरीला पदार्थ देने का आरोप

मां बोली- कुछ लोग आए और बेटी को दोबारा मैसेज करने पर जान से मारने की दी थी धमकी

 
MZN

मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने एक लड़की के परिजनों पर जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है। मृतक की मां का कहना है कि घर पर कुछ लोग आए थे और बेटे पर उनकी बेटी को मैसेज भेजने की बात कहकर धमकी देकर गए थे, तभी से बेटा लापता था।

Advt max relief tariq azim

लड़की को मैसेज भेजने का आरोप

दरअसल अलमासपुर में रहने वाली प्रमिला और उनके परिजनों ने देर रात नई मंडी कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को कुछ लोग उनके घर आए और उन्होंने बेटे विशाल पर उनकी बेटी को मैसेज भेजने का आरोप लगाया। उन लोगों ने बेटे को तरह-तरह की धमकियां दीं। उन लोगों ने हथियार ले रखे थे और मेरे साथ भी अभद्रता की। उन्होंने कहा कि गलती से चला गया होगा मैसेज हम अपने बेटे को समझा लेंगे। इस पर वो लोग देख लेने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद से उनका बेटा विशाल (14) पुत्र स्व. संजीव घर से लापता हो गया। इसके बाद से विशाल घर नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

किशोर रास्ते में कर रहा था उल्टियां

किशोर की मां ने बताया कि गुरुवार को जब वो काम पर जा रही थी तो रास्ते में विशाल उसे उल्टियां करता हुआ मिला था। उसने कहा था कि पेट में बहुत दर्द हो रहा है तो उसे लेकर तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने बताया कि किसी जहरीले पदार्थ के कारण विशाल की हालत बिगड़ गई है। इसी दौरान किशोर की अस्पताल में मौत हो गई।

किशोर के शरीर पर चोट के निशान

किशोर की मां प्रमिला ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने उसके बेटे को जहर देकर मारा है। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की गई है। प्रमिला ने बताया कि विशाल के शरीर पर चोट के निशान हैं। उन लोगों ने ही बेटे को मारा है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नई मंडी कोतवाली विजेंद्र रावत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।