पुलिस के सामने खूब लड़ी ‘पापा की परियां’, एक दूसरे के नोचे बाल

दुकान पर मोमो खाने आई थी दोनों लड़कियां

 
GORAKHPUR

  • रिपोर्टः अमित कुमार

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कैंट थाना इलाके के गोलघर स्थित जीडीए टावर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लड़कियों के 2 गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों गुट के बीच करीब 20 मिनट तक लात-घूंसे और खूब जमकर गाली गलौच हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Advt max relief tariq azim

दरअसल 2 लड़कियां जीडीए टावर स्थित मोमो की दुकान पर पहुंचकर मोमो खाने का आर्डर दिया था। इसी दौरान किन्हीं बातों को लेकर दोनों लडकी आपस में भिड़ जाती हैं। ये देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लड़कियां एक दूसरे का बाल खींचकर मारपीट कर रही थीं। दोनों पक्षों में करीब 20 मिनट तक लड़ाई हुई। इस दौरान पुलिस भी मौके पर थी लेकिन वो बस मूकदर्शक बनी रही। कड़ी मशक्कत के बाद एक दूसरे से अलग किया गया।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि जीडीए टावर में लड़कियों को लड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जांच के आदेश दे दिए गए है तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई  की जाएगी दोनों लड़कियों को महिला थाने पर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।