हुक्काबार रेपकांड में सामने आई रूह कंपाने वाली सच्चाई, किशोरी के चेहरे समेत 8 जगह मिले काटने के निशान

2 दिन पहले बाल कल्याण समिति के सामने पेश हुई लड़की

 
KANPUR_RAPE

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में डॉक्टर की नाबालिग बेटी से हुक्काबार में हुए रेपकांड में एक और रूह कंपाने वाली सच्चाई सामने आई है। किशोरी के साथ रेप ही नहीं बल्कि दरिंदगी भी की गई थी। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट में होठ, गाल, गर्दन समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 8 से ज्यादा जगह पर काटने के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं छाती पर नाखून से नोचने के भी निशान मिले हैं।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

सूनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी

दरअसल बर्रा के हुक्काबार में 3 मार्च को एक किशोरी से जरौली में रहने वाले विनय ठाकुर ने रेप किया था। इसके बाद उसे बर्रा थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, अमन सेंगर और उनके पांच दोस्तों को सौंप दिया। सभी ने सूनसान जगह पर किशोरी के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने रेप और मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुख्य आरोपी विनय और उसके साथी हुक्का बार संचालक को जेल भेज दिया गया है।

Advt max relief tariq azim

शरीर पर 12 जग काटने के निशान

बाल कल्याण समिति के सामने 2 दिन पहले लड़की पेश हुई। यहां उसकी काउंसिलिंग होनी थी। इस दौरान मजिस्ट्रेट के सामने मेडिकल रिपोर्ट आई। इसमें ​​लड़की के हाथ में काटने के निशान, गाल, गर्दन, जांघ और शरीर पर करीब 12 जगह काटने एवं नोचने के निशान का जिक्र था। रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट पार्ट पर भी जख्म थे। लड़की ने रेप का विरोध करने पर अजय पर मारपीट के आरोप लगाए थे। लड़की के चेहरे से लेकर शरीर पर मारपीट और खरोंच के निशान मिले।

सवालों के घेरे पुलिस की कार्रवाई

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई भी सवालों में रही है। शुरू में सिर्फ रेप की धारा में एफआईआर दर्ज की गई। मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप का प्रयास समेत अन्य धाराएं बढ़ाई थी।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

अभी गिरफ्त से बाहर हिस्ट्रीशीटर

रेपकांड का एक अन्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए चुनौती बना हुआ है। वारदात के 14 दिन बाद भी वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। अजय ठाकुर के कई नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हुई थी। बर्रा थाना, DCP साउथ की टीम और क्राइम ब्रांच को अजय ठाकुर की अरेस्टिंग के लिए लगाई गई है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।