लखनऊ होटल में मिली महिला की डेड बॉडी, गले में लिपटा है दुपट्टा

प्रेमी के साथ रात को होटल में रूकी थी महिला, जांच में जुटी पुलिस

 
Dead body

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होटल पर एक महिला का शव पड़ा मिला है। महिला का शव मिलने से पूरे होटल में हड़कंप मच गया है। शव की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का नाम चंद्रा त्रिपाठी बताया जा रहा है।

दरअसल..... ये पूरा मामला कैसरबाग थाना इलाके के एक होटल का है, जहां एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस महिला का शव कमरे के बाथरूम में मिला है जिस वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। होटल के मैनेजर ने बताया कि युवती रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले दोस्त नितिन द्विवेदी के साथ आई थी। जानकारी के अनुसार बाथरूम का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को निकाला गया। महिला के गले पर दुपट्टा भी बंधा मिला है। युवती के बैग से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान चंद्रा त्रिपाठी गुरुद्वारा रोड बासमंडी के रूप में हुई है।

प्रेमी नितिन द्विवेदी ने बताया कि उसने सुबह चंद्रा को फोन किया। लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार फोन करने पर कथित भाई ने रिसीव किया। नितिन ने चंद्रा के बारे में पूछा तो भाई ने बताया कि वो बाथरुम में है। उसने खुद को अंदर बंद कर रखा है। ये सुनते ही प्रेमी नितिन कमरे में पहुंचा, जहां कथित भाई नहीं मिला। नितिन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की। मगर खोल नहीं सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

डीसीपी पश्चिमी एस चिन्नप्पा ने बताया कि होटल जस्ट 9 इन के कमरे में एक युवती की डेड बॉडी मिली है। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो तत्काल मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी। बताया जा रहा है कि एक लड़की और लड़का कल रात में यहां पर रूम बुक किए थे। वे मामले की जांच कर रहे है।

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि कथित भाई की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि चंद्रा के परिवार में कोई नहीं है। वो इंद्रानगर में एक पेइंग गेस्ट हॉस्टल में रहती थी, उन्हें बुलाया गया है। प्रेमी नितिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवती कमरा नंबर 901 में रुकी थी। बताया गया कि सोमवार शाम सुल्तानपुर में रहने वाला युवती का कथित भाई भी वहां आया था। उसके भाई होने का दावा किया। इसके बाद युवती उसके साथ कमरा नंबर 924 में रुकने चली गई। प्रेमी 901 और कथित भाई 924 कमरा नंबर में रुका था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।