कार्यकर्ता सम्मेलन और स्वागत समारोह का आयोजन
सम्मेलन में पहुंचे बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

- रिपोर्टः ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर पंचायत बंथरा स्थित खंडे देव गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन औऱ स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
दरअसल.... भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और भारतीय जनहित महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मौर्य ने अपनी नगर पंचायत बंथरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत किया जाए और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों के साथ प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराकर सरकारी योजनाओं को सीधे गरीब जनता तक पहुंचाने का काम किया जाए। कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा नरेंद्र कश्यप के साथ सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह एनके सिंह, हजारों की भीड़ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।