होली मिलन समारोह में बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने पर दिया जोर
बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना की तरफ से हुआ होली मिलन समारोह
Mon, 13 Mar 2023

- रिपोर्टः राम मिश्रा
अमेठी। अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.... समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज मुसाफिरखाना अमर प्रसाद ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
सिविल जज ने सभी अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दी। बार संघ अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्र ने सभी अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। हम सभी को इस त्यौहार पर आपसी गिले शिकवे दूर कर एक साथ मिलकर मनाना चाहिए। समारोह के दौरान बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने पर जोर दिया गया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।