National Safety Day 2023: दुर्घटनाओं और खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है नेशनल सेफ्टी डे, जानें कब हुई इसकी स्थापना
इस साल देश में मनाया जा रहा 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

नेशनल सेफ्टी डे यानि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस....हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है.... राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हमारे जीवन के अलग अलग स्थितियों के बारें में जागरूकता लाने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मनाया जाता है। नेशनल सेफ्टी डे को अब नेशनल सेफ्टी सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का 52 वां आयोजन है।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को अस्तित्व में लाने की शुरूआत सबसे पहले नेशनल सेफ्टी काउंसिल ने ही की थी। 4 मार्च 1966 के दिन भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना हुई थी, इसलिए इस दिन को ही नेशनल सेफ्टी डे के रूप में मनाया जाता है। नेशनल सेफ्टी काउंसिल एक स्वशासी निकाय है, जो कि सार्वजनिक सेवा के लिए गैर सरकारी और गैर लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता है।
इस संगठन की स्थापना साल 1966 में मुंबई सोसायटी अधिनियम के तहत हुई थी, जिसमें 8 हजार सदस्य शामिल थे। इसके बाद साल 1972 में इस संगठन द्वारा नेशनल सेफ्टी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।
उद्देश्य
देश की सुरक्षा में केवल दुश्मनों से ही नही बल्कि देश में लोगों को बिमारियों से बचाना भी है। देश को स्वच्छ रखना भी सुरक्षा के अंतर्गत शामिल हैं, जिसमे सरकार और जनता को साथ- साथ काम करना होगा।
इसके अलावा सरकार और देश की जनता को खाद्य पदार्थ में मिलावटी वस्तुओं से दूरी बनाकर भी रखना होगा और इसके लिए जागरूकता भी लाना होगा। ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थ से होने वाली स्वास्थय हानियों से बचा जा सके।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस थीम 2023
भारत में नेशनल सेफ्टी डे एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस दिवस की 2023 की थीम है हमारा लक्ष्य शून्य नुकसान।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।