NEET PG Result 2023: नीट पीजी रिजल्‍ट जारी, आरुषि नरवानी ने किया टॉप

NEET PG परीक्षा 2023 की टॉपर्स सूची में दूसरे स्थान पर है प्रेम तिलक का नाम
 
NEET PG Result 2023

नई दिल्ली। नीट पीजी परीक्षा 2023 के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। नतीजों की घोषणा मंगलवार शाम, 14 मार्च, 2023 को किया गया। रिजल्ट जारी होने के साथ ही परीक्षा में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स के नाम भी सामने आ गए हैं। एग्जाम में आरुषि नरवानी ने टॉप किया है। आयुषि उन्होंने 800 में से 725 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। 
जानकारी के मुताबिक, प्रेम तिलक NEET PG परीक्षा 2023 की टॉपर्स सूची में दूसरे स्थान हासिल किया है। उन्होंने 800 में 700 अंक प्राप्त किए हैं।
नीट पीजी 2023 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 25 मार्च, 2023 को या उसके बाद वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। 

Advt max relief tariq azim

यहां चेक करें नीट पीजी परीक्षा परिणाम  
परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर लॉगइन करना होगा। अब होमपेज पर NEET PG 2023 सेक्शन में जाएं। इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब दूसरे पेज पर पुनर्निर्देशित किए जाने के बाद, आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें और परिणाम देखें पर क्लिक करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपको शो होगा।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।