Birthday Special: पाकिस्तान में हुआ जन्म, भारत में मिली शोहरत...40 साल के मशहूर सिंगर आतिफ असलम की संगीत में नहीं थी रुचि

नई दिल्ली। बचपन से ही क्रिकेट प्रेमी आतिफ असलम आज के दौर में किसी पहचान के मोहताज नही है। आज अपना 40 वां जन्मदिन मनाने जा रहे आतिफ का जन्म तो पाकिस्तान में हुआ है लेकिन उनको नाम और शोहरत भारत में ही मिली है। कभी रेस्टोरेंट में गाना गानें वाले आतिफ असलम अब संगीत की दुनिया के स्टार बन गए है.......
जीवन परिचय
आतिफ का जन्म 12 मार्च को पाकिस्तान के वजीराबाद में हुआ था। आतिफ के पिता का नाम मोहम्मद असलम और मां का नाम रहना शाहीन है। उनके तीन भाई है- शाहबाज, शाहजद, शेराज़ और एक बहन भी है जिसका नाम है- रोमाना
शिक्षा
14 साल की उम्र में उन्होंने 10वीं पास की थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लाहौर के किम्बर्ली हाई स्कूल से की। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए 1991 में रावलपिंडी चले गए। अपनी एफएससी की पढ़ाई को पूरा कर उन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
व्यक्तिगत जीवन
आतिफ असलम ने 2013 में सारा भरवाना से निकाह किया था। आतिफ और सारा के दो बच्चे हैं।
करियर
साल 2005 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जहर' में 'वो लम्हे' गाने से की थी। यह गाना सुपरहिट रहा और इसके बाद 'पहली नजर में कैसा जादू कर दिया'..तू जाने ना...तेरे संग यारा ...'जीना जीना कैसे जीना'..'दिल दियां गल्लां' ..जैसे कई रोमांटिक गानों को आवाज देकर...लोगों को अपना दिवाना चुके आतिफ भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी फेमस है...
भारत में बैन हुए
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर बैन की मांग हुई जिसके बाद आतिफ असलम के अलावा भी कई अन्य पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में पाबंदी झेलनी पड़ी है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।