अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन, होली खेलने के दौरान अचानक हुई थी बैचेनी

मौत से एक दिन पहले इन स्टार्स के साथ मनाई थी होली

 
satish kaushik

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

 

दिल्ली। फिल्मी दुनिया में उस वक्त सन्नाटा छा गया, जब बॉलीवुड में अपने अभिनय और निर्देशन कला से बड़ी पहचान बनाने वाले सतीश कौशिक का 9 को निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया, मौत से एक दिन पहले ही सतीश कौशिक की होली खेलने की कई शानदार तस्वीरें आई थीं,  जिसमें वो बेहद खुश दिखाई दे रहे थे और अगले दिन ही उनका निधन हो गया। इस घटना से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दिन को बॉलीवुड में ब्लैक डे के नाम से याद किया जाएगा।

Advt max relief tariq azimदरअसल.. बता दे कि मौत से एक दिन पहले तो सतीश कौशिक बिल्कुल ठीक थे और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव थे। 7 मार्च को वे मुंबई के जुहू में शबाना आजमी के घर होली की पार्टी में गए थे। यहां उन्होंने सभी के साथ होली मनाई थी। उन्होंने होली सेलिब्रेशन की सभी फोटो एक दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं। उन्होंने दोपहर तक पार्टी में खूब मस्ती की और फिर उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

7 मार्च को मुंबई से दिल्ली आने के बाद उन्होंने अपने परिवार संग होली खेली, इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें Fortis हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की,  लेकिन उन्होंने देर रात में दम तोड़ दिया। मौत के बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि हैं और उनकी एक बेटी वंशिका कौशिक है, जो 11 साल की है, एक्टर की मौत से उनका परिवार टूट गया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।