Birthday Special: 20 साल की उम्र में की शादी, 70 के दशक में चॉकलेटी हिरों के रूप में फेमस हुए थे अभिनेता शशि कपूर

नई दिल्ली। 70 के दशक में सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक थे अभिनेता शशि कपूर ..शशि कपूर नें बॉलीवुड में 85 वर्ष तक काम किया है। शशि कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर में दर्जनों फ़िल्में की हैं और कई अवार्ड भी अपने नाम किये।
जीवन परिचय
शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को बिर्टिश राज में कलकत्ता में हुआ था। वह फिल्म जगत के मशहूर निर्माता-निर्देशक पृथ्वीराज कपूर के बेटे हैं। उनका असली नाम बलबीर राज कपूर है। वह राजकपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई हैं।
शिक्षा
शशि ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के डोन बोस्की सकूल से पूरी की।
विवाह
शशि कपूर ने ब्रिटिश अभिनेत्री जेनिफर से प्रेम विवाह किया था। उनके तीन बच्चे हैं।
करियर
शशि कपूर अभिनय करियर की शुरुआत महज चाहर साल की उम्र में की थी। मुख्य अभिनेता के तौर पर शशि कपूर ने साल 1961 में फिल्म धर्मपुत्र से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया। शशि कपूर ने गैर परम्परागत किस्म की भूमिकाओ के साथ सिनेमा के परदे पर आगाज किया था। उसके बाद चार दीवारी और प्रेमपत्र जैसी ऑफ बीत फिल्मो में नजर आये। वे हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने हाउसहोल्डर और शेक्सपियर वाला जैसी अंग्रेजी फिल्मो में मुख्या भूमिकाएं निभाई। हसीना मान जाएगी, प्यार का मौसम के बाद वे एक चॉकलेटी हीरो के रूप में फेमस हो गए थे। उन्होंने 'चोर मचाये शोर', दीवार, कभी - कभी, दूसरा आदमी और 'सत्यम शिवम् सुन्दरम' जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
उपलब्धियां
वर्ष 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 2014 में उन्हें हिंदी सिनेमा में अवार्ड दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया जा चुका है।
निधन
4दिसंबर 2017 को 79 वर्ष की आयु में शशि कपूर का निधन हो गया था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।