Happy Birthday: बाल कलाकार के रूप में की अपने करियर की शुरुआत, 11 साल की उम्र में ही आलिया भट्ट को रणबीर से हुआ था प्यार..

आलिया भट्ट के पास भारत की नही बल्कि ब्रिटेन की है नागरिता  
 
  Alia Bhatt

नई दिल्ली। वर्तमान समय में भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में सुमार आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मनाने जा रही है। बचपन में बेहद मोटी दिखने वाली आलिया अब बेहद खूबसूरत दिखती है। ‘कॉफी विद करण’ आलिया ने कहा था कि वह रणबीर से 11 साल की उम्र में ही प्यार करने लगी थी।

जीवन परिचय
आलिया भट्ट का जन्‍म 15 मार्च 1993 को बॉलीवुड के मशहूर फिल्‍म निर्देशक महेश भट्ट और फिल्‍म अभिनेत्री सोनी राजदान के घर में हुआ। आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है उन्‍होंने ब्रिटेन की नागरिता ली है और उनके पास संयुक्‍त राजशाही पासपोर्ट भी है। अभिनेत्री पूजा भट्ट उनकी सौतेली बहन है।

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
आलिया भट्ट ने ज्‍यादा पढ़ाई नही की है। उन्‍होंने मात्र स्‍कूल लेवल तक पढ़ाई की है।  

व्यक्तिगत जीवन
आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी की है। नवंबर 2022 में इस कपल की एक प्यारी सी बेटी हुई है। 

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

करियर
उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत बाल कलाकार के तौर पर फिल्‍म 'संघर्ष' से हुई थी जिसमें उन्‍होंने छोटी प्रीति जिंटा का रोल निभाया था। मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर उनके करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्‍म 'स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर' से हुई थीा जिसमें उन्‍होंने वरुण धवन और सिध्‍दार्थ मल्‍होत्रा के साथ काम किया था। इसके बाद उन्‍होंने हाइवे टू स्‍टेट्स और हम्‍टी शर्मा की दुल्‍हनियां में काम किया। उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, ऋषि कपूर, रणदीप हुड्डा, अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।