Happy Birthday: फिल्म ‘आशिकी-2’ में अपनी आवाज़ के जादू से बनाया सबको दिवाना, रेप का आरोप लगने के बाद फिल्मी दुनिया से दूर है सिंगर अंकित तिवारी

रेप के आरोपों से बरी होने के बाद अंकित तिवारी ने पल्लवी शुक्ला से की शादी  
 
Singer Ankit Tiwari

नई दिल्ली। फिल्म ‘आशिकी-2’ में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने वाले सिंगर अंकित तिवारी का आज 37वां जन्मदिन है। अंकित के करियर के पीक टाइम पर 2014 में ऐसा आरोप लगा जिससे वह आज तक उबर नही पाए है और उसके बाद उन्होंने कोई गाना भी नही गाया। आइए जानते है अंकित तिवारी के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें.........

जीवन परिचय
अंकित तिवारी का जन्म 6 मार्च, 1986 को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में हुआ था। घर वाले यानी उनके माता-पिता कानुपर में "राजू सुमन एंड पार्टी" नामक संगीत मंडली चलाया करते थे। उनके पिता का नाम राजेंद्र कुमार तिवारी है और उनकी मां सुमन तिवारी गायिका हैं।

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
अंकित तिवारी ने पियानो, ध्रुपद और पश्चिमी गायन का प्रशिक्षण लिया है। इसके अलावा वे विनोद कुमार द्विवेदी से शास्त्रीय संगीत भी सिख चुके है।

करियर
बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का सपना लेकर अंकित दिसंबर 2007 में अपने भाई अंकुर तिवारी के साथ मुंबई आ गए थे।  2010 में हबीब फैसल की फिल्म 'दो दूनी चार' से संगीत की दुनिया में कदम रखने वाले अंकित तिवारी की आवाज का जादू महज चार सालों में ही पूरी दुनिया पर चला गया था। अंकित तिवारी ने बैक-टू-बैक ‘आशिकी 2’,‘तेरी गलियां’, ‘सुन रहा है ना तू’ जैसे गाने गाए। अंकित तिवारी .. अक्षय कुमार की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ का फेमस गाना ‘दिल चीज तुझे देदी’ गा चुके हैं। उन्होंने इसे कंपोज भी किया था। 

विवाद
9 मई 2014 को अंकित तिवारी की प्रेमिका ने इन पर बलात्कार के आरोप लगा दिए और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके भाई पर इल्जाम लगाया गया था कि वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दोनों भाईयों पर 3 साल तक केस चला लेकिन 2017 में सबूतों की कमी के कारण अंकित तिवारी और उनके भाई दोनों को मुंबई सत्र न्यायालय ने सभी आरोपों से बरी कर दिया।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

व्यक्तिगत जीवन
रेप के आरोपों से बरी होने के एक साल बाद 2018 में अंकित तिवारी ने कानपुर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पल्लवी शुक्ला से शादी की।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।