Birthday special: मां की तरह ही सूपरस्टार बनना चाहती है जाह्नवी कपूर, खूबसूरती और अभिनय में किसी से कम नही है एक्ट्रेस

नई दिल्ली। आज अपना 26वां जन्मदिन मनाने जा रही है सूपरस्टार श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। जाह्नवी कपूर सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड न्याका की ब्रांड एंबेसडर भी है।
जीवन परिचय
जाह्नवी कपूर का जन्म मुंबई में 6 मार्च 1997 को हुआ था। वह मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और सुपर स्टार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी है। जाह्नवी कपूर की एक बहन है ख़ुशी कपूर और उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड के एक जानेमाने अभिनेता है। उनकी एक सौतेली बहन भी है जिसका नाम है अंशुला कपूर। वह अभिनेता अनिल कपूर और संजय कपूर की भतीजी भी हैं।
शिक्षा
जाह्नवी ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की है। जान्हवी ने कैलिफोर्निया में ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया है।
बॉलीवुड करियर
जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा जाह्नवी ने भूत की कहानियां (2020), गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल गुंजन सक्सेना, रूही (2021), गुड लक जैरी में भी अभिनय किया है।
उपलब्धियां
जाह्नवी को फिल्म धड़क के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स बेस्ट फीमेल डेब्यू धड़क नामांकित किया गया था। इसी फिल्म के लिए उन्हें ज़ी सिने पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू -2019 पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह फिल्म गुंजन सक्सेना: – द कारगिल गर्ल के फिल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नामांकित 2020 थी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।