Birthday Special: 35 रूपये हुई थी पहली कमाई...अब अपने मेहनत के बल पर एक रॉयल लाइफ जीते है रोहित शेट्टी

2013 में Nickelodeon Kid’s Choice Award India से सम्मानित किए जा चुके है रोहित
 
Rohit Shetty

नई दिल्ली। एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे। अपनी करियर में पहली कमाई में मात्र 35 रूपये पाने वाले रोहित वर्तमान समय में एक रॉयल लाइफ जीते है...और करोड़ो के मालिक है।  अपनी मेहनत के बल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले रोहित.. डायरेक्टर के साथ-साथ प्रोड्यूसर भी हैं और  प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी चलाते है।  अपनी फिल्म के अलावा रोहित दूसरी फिल्मों के लिए स्टंट डिजाइन करते हैं।  

जीवन परिचय
रोहित का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम रत्ना शेट्टी है। उनके पिता का नाम एम बी शेट्टी है जिन्हें फाइटर शेट्टी के नाम से भी जाना जाता हैं। उनकी तीन बहने भी हैं, जिनका नाम महेक, छाया और और चंदा है। 

Advt max relief tariq azim

व्यक्तिगत जीवन
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी का विवाह 2005 में माया शेट्टी से हुआ है, इनका एक बेटा है, जिनका नाम ईशान शेट्टी है।

करियर 
उन्होंने अपना करियर 17 साल की उम्र में कुकू कोहली के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर फूल और कांटे के साथ शुरू किया था। इसके अलावा रोहित ने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया जैसे सुहाग, हकीकत, जुल्मी। रोहित ने अनीस बज्मी के साथ फिल्म प्यार तो होना ही था, हिन्दुस्तान की कसम और राजू चाचा के लिए भी काम किया। 
शेट्टी ने निर्देशक के रूप में अपना डेब्यू फिल्म जमीन के साथ 2003 में किया। इस फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। 2010 में उनकी फिल्म गोलमाल 3 रिलीज हुई। इसके अलावा उन्होंने जमीन, गोलमाल, सन्डे, गोलमाल रिटन्र्स, ऑल द बेस्टः फन बिगिन्स, गोलमाल 3, सिंहम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंहम रिटन्र्स फिल्मों में भी काम किया है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

उपलब्धियां 
रोहित को 2013 में फिल्म बोल बच्चन के लिए ज़ी सिने और चेन्नई एक्सप्रेस के लिए Nickelodeon Kid’s Choice Award India से सम्मानित किया गया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।