एक से बढ़कर एक टॉप फिल्मों में दमदार अभिनय से दर्शको को खुब हंसाया, फिर आज अपने प्रसंशको को रूलाकर अदविदा कह गए सतीश कौशिक

66 वर्ष की आयु में आज 9 मार्च को बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन!
 
satish kaushik

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक मात्र अभिनय में ही नही ...निर्देशन की दुनिया में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है।  मिस्टर इंडिया के इस कैलेंडर ने दुनिया को हंसाते- हंसाते आज भले ही अलविदा कह दिया हो लेकिन.....अपने दमदार अभिनय और बेहतर कलाकारी के कारण वे हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेगें......

जीवन परिचय
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेन्‍द्रगढ़ में हुआ था। सतीश कौशिख की शादी 1985 में शशि से हुई थी। शादी के करीब 9 साल बाद सतीश और शशि के बेटे शानू कौशिक का जन्म 1994 में हुआ था और मात्र 2 साल बाद उसकी मौत हो गई। उसके बाद सरोगेसी की मदद से एक बार फिर ने पैरेंट्स बने और उनकी बेटी बेटी वंशिका उनकी जिंदगी में खुशियां लेकर आई। 

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
सतीश कौशिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली करोलबाग से की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला ले लिया।  साल 1978 में उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीयूट ऑफ़ इंडिया से पढ़ाई की।  

करियर  
सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक शेखर कपूर के साथ फिल्म मासूम से की। इस फ़िल्म में सहायक निर्देशक होने के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया। उन्होंने बतौर निर्देशक अपने करियर के पारी की शुरुआत अनिल कपूर और श्री देवी स्टारर फिल्म रूप की रानी चोरो के राजा से की। उसके बाद उन्होंने प्रेम फिल्म निर्देशित की। इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर और ऐश्वर्या को लेकर फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं निर्देशित की। उनकी सबसे यादगार फिल्‍म मिस्टर इंडिया है जिसमें उन्‍होंने कैलेंडर का किरदार निभाया है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

उपलब्धियां
सतीश को 2 बार बेस्ट कॉमेडियन के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा जा चूका है। 

निधन
9 मार्च 2023 को गुड़गांव में 66 वर्ष की आयु में सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।