Birhtday special: बेहतरीन अभिनय के अलावा डांस और गायकी में भी माहिर है श्रद्धा कपूर, बॉलीवुड के मसहुर खलनायक की है बेटी..

टाइगर श्रॉफ की क्लासमेट रह चुकी है श्रद्धा कपूर 
 
Shraddha Kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज और शानदार अभिनेता शक्ति कपूर की बेटी.. . श्रद्धा कपूर आज अपना 36 वां जन्मदिन मनाने जा रही है। श्रद्धा कपूर अपने मौसी पदमिनी कोल्हापूरी जैसी ही चंचल और बेहद खूबसूरत है ....श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर में बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया है और अपने अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान भी बनाई है। श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर आइए जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बाते.....

जीवन परिचय
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अभिनेता शक्ति कपूर और मां शिवांगी कोल्हापुरी है। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम सिद्धार्थ कपूर है। 

शिक्षा
श्रद्धा कपूर ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर एक ही स्कूल में क्लासमेट भी रहे हैं। स्कूल के बाद श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला भी लिया था लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद ही पढ़ाई छोड़कर अभिनेत्री बनने का फैसला किया।

Advt max relief tariq azim

करियर
साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में उन्हें असली पहचान साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 से मिली थी। इसके बाद श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, स्त्री और छिछोरे सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। श्रद्धा की आने वाली फिल्म 'नागिन' और 'चालबाज़ इन लंदन' है। 

विवाद
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल में श्रद्धा कपूर का भी नाम जुड़ा था हालांकि उनके खिलाफ एनसीबी को किसी भी तरह से सबूत नहीं मिले थे।

व्यक्तिगत जीवन
श्रद्धा कपूर..मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को इन दिनों डेट कर रही हैं। लेकिन दोनों में अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टी नही की है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।