Happy Birthday: 39 साल की हुई सुरों की मल्लिका श्रेया घोषाल, अब तक 6 फिल्म फेयर अवार्ड्स कर चुकी है अपने नाम

हर साल 26 जून को अमेरिकन सिटी ओहियो में मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे  
 
Shreya Ghoshal

नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल आज अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रही है। 6 फिल्म फेयर अवार्ड्स अपने नाम कर चुकी श्रेया घोषाल हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, मराठी, तेलगु, तमिल, बंगाली और पंजाबी जैसी कई भाषाओं गाने गाएं है। श्रेया बॉलीवुड की ऐसी सिंगर है जो हर गाने को बहुत बेहतरीन तरीके से पेश करती हैं वह चाहे रोमांटिक हो या सैड सांग...

जीवन परिचय
श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इनके पिता का नाम विश्वजीत घोषाल है। वे भारत के परमाणु ऊर्जा निगम में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। इनकी मां का नाम शर्मिष्ठा घोषाल है। श्रेया के एक भाई भी है- सौम्यदीप घोषाल। 

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
श्रेया ने अपनी आठंवी तक की पढ़ाई कोटा के पास रावतभाटा में की। श्रेया ने SIES कॉलेज से स्नातक किया है।  छोटी सी ही उम्र में श्रेया ने जीटी वी रियलिटी शो सा रे गा मापा शो जीता था। श्रेया ने 18 महीनों तक कल्याण जी से संगीत की शिक्षा ली और साथ ही क्लासिकल म्यूजिक ट्रेनिंग भी जारी रखी। 

व्यक्तिगत जीवन
श्रेया घोषाल ने 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी।  शादी के 6 साल बाद श्रेया ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम रखा- देवयान मुखोपाध्याय  

करियर
श्रेया ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म देवदास से की थी। देवदास में गाना गाने के बाद श्रेया बॉलीवुड की टॉपमोस्ट सिंगर्स में एक बन गयीं।  इस गाने के लिए श्रेया को फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर डेब्यू के अवार्ड से नवाजा गया और साथ ही संगीत की नयी प्रतिभा के लिए आर.डी बर्मन पुरुस्कार भी दिया गया।  इसके अलावा श्रेया छूटे पर्दे पर भी कई सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शोज़ को जज कर चुकी हैं, जिनमे इंडियन आइडल, अमूल वॉइस स्टार ऑफ़ इंडिया छोटे उस्ताद शामिल हैं। 

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR


 
उपलब्धियां

गवर्नर टेड स्ट्रिकलैंड ने 26 जून को श्रेया घोषाल डे मनाने का एलान किया था। गर्वनर के इस घोषणा के बाद से ही हर साल 26 जून को अमेरिकन सिटी ओहियो में श्रेया घोषाल डे मनाया जाता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।