Birthday Special: सिर्फ अभिनेता ही नही डांसर और मार्शल आर्टिस्ट भी है टाइगर श्राप, “हीरोपंती ” के कारण बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ .. एक्टिंग के अलावा और भी कलाओं में माहिर है जैसे वह डांसर और मार्शल आर्टिस्ट भी है। उन्होंने अपनी पहली फिल्म “हीरोपंती ”से दर्शकों का दिल जीत लिया था और इस फिल्म के लिए टाइगर .. अब तक चार अवार्ड अपने नाम कर चुके है। जिनमे आइफा का मेल डेब्यू अवार्ड भी शामिल है।
जीवन परिचय
टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है। उनका जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था। टाइगर बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे है। उनकी मां का नाम आयशा दत्त श्रॉफ हैं। वह भी एक फिल्म अभिनेत्री हैं। कृष्णा श्रॉफ.. टाइगर की छोटी बहन है।
शिक्षा
टाइगर ने अपनी स्कूली शिक्षा बेसेंट मोंटेसरी स्कूल, जुहू, मुंबई और अमेरिकन स्कूल ऑफ़ बॉम्बे, मुंबई से की है। इसके बाद वे अपनी आगे की शिक्षा के लिए एमिटी यूनिवर्सिटी,नोएडा गए लेकिन अपनी पढाई पूरा नहीं कर सके।
करियर
टाइगर ने अपने करियर की शुरुआत शब्बीर खान निर्देशित फिल्म हीरोपंती से की थी। इसके अलावा टाइगर ने फिल्म बागी, फ्लाइंग जट्ट, फिल्म बागी3 और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में दमदार अभिनय किया है।
व्यक्तिगत जीवन
टाइगर का नाम फिल्म एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ जोड़ा जाता है। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया है।
उपलब्धियां
टाइगर को 2014 में स्टारडस्ट अवार्ड्स में सुपरस्टार ऑफ़ टुमॉरो का पुरस्कार, बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स में सबसे मनोरंजक अभिनेता के रुप में सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें 2015 में उन्हें हीरोपंती के लिए लाइफ ओके स्क्रीन अवार्ड्स में मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।