Death Anniversary: बॉलीवुड की चांदनी की 5वीं पुण्यतिथि आज, अपने दमदार अभिनय और अदाकारी के कारण आज भी दिलों पर राज करती है श्रीदेवी....

बीना डांस सीखें बेहतरीन नर्तकियों में से एक थी श्रीदेवी
 
Sridevi

नई दिल्ली। भारतीय फिल्मों की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी को भला कौन नही जानता होगा... फिल्म इंडस्ट्री की हवाहवाई और चांदनी की आज 5वीं पुण्यतिथि है। अपने करियर में कई बेहतरी फिल्मों में काम करने वाली श्रीदेवी ने कई दमदार रोल किए और कई मजबूत फीमेल किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया...1980 और 1990 के दशक में भारतीय सिनेमा की पहली "महिला सुपरस्टार"  मानी जाने वाली श्रीदेवी ..सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रयों में से एक थी। अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। आज उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर आइए जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...............

Sridevi

जीवन परिचय
श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा अयपन्न यंगर है। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। उनके पिता अय्यपन हैं-जोकि एक वकील हैं। उनकी मां का नाम राजेश्वरी है। उनकी एक बहन और दो सौतेले भाई है। बहन का नाम- श्रीलता है। भाईयों का नाम आनंद और सतीश है।  

शिक्षा
बेहद कम उम्र में फिल्मों में काम करने की वजह से वह ज्यादा पढ़ लिख नहीं पायी थीं। कहा जाता है कि उन्होंने डांस करना कही से भी सीखा नही था इसके बाद भी वह बेहतरीन नर्तकियों में से एक थी।

Sridevi family

करियर 
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत महज चार वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट थुनविान थीं। नन्ही श्रीदेवी को मलयालम मूवी पूमबत्ता(1971) के लिए केरला स्टेट फिल्म अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। श्रीदेवी ने अपने वयस्क करियर की शुरुआत साल 1979 में हिंदी फिल्म सोलवां सावन से की थी। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में फिल्म 1983 में आई फिल्म हिम्मतवाला से पहचान मिली।  उसके बाद उनकी फिल्म तोहफा आई जिसने उस दौर में कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 
वर्ष 1983 में फिल्म सदमा में श्रीदेवी दक्षिण सिनेमा के अभिनेता कमल हासन संग नजर आई।  साल 1986 में आई फिल्म नगीना, जिसमे श्रीदेवी ने एक इच्छाधारी नागिन की भूमिका अदा की थी। यह फिल्म उस साल की दूसरी सुपर-डुपर हिट फिल्म साबित हुई थी। उस दौरान श्रीदेवी की नगिना फिल्म सर्वश्रेष्ठ सांपो वाली फिल्मों में पहले स्थान पर थी। 
साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में उनके दमदार अभिनय ने दर्शको को अपना दिवाना बना लिया था। 1989 में आई फिल्म चालबाज में श्रीदेवी डबल रोल किया जिसे आलोचकों ने भी काफी सराहा। चालबाज के बाद श्रीदेवी यशराज फिल्म्स की फिल्म चांदनी में अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आयीं थीं।  श्रीदेवी ने इस फिल्म के गाने चांदनी ओ मेरी चांदनी गाने में अपनी आवाज दी थी। इसके बाद साल 1991 में श्रीदेवी एक बार फिर यशराज की फिल्म लम्हे में दिखाई दी। 1996 में निर्देशक बोनी कपूर से शादी के बाद श्रीदेवी ने फ़िल्मी दुनिया से अपनी दूरी बना ली थी। लेकिन श्रीदेवी ने साल 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से परदे पर अपनी वापसी की। 

विवादों से भरा रहा व्यक्तिगत जीवन
कहा जाता है कि श्रीदेवी ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ शादी कर ली थी जिसे छुपाने के कारण उनकी काफी आलोचना हुई..इतना ही नही फैन नामक एक पत्रिका ने उनके विवाह प्रमाणपत्र को प्रकाशित भी कर दिया था।
बाद में श्रीदेवी ने 2 जून, 1996 को फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की। यह शादी भी विवादास्पद रही क्योंकि बोनी पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर ने श्रीदेवी पर उनका घर तोड़ने का इल्जाम लगाया था।

Advt max relief tariq azim

निधन
श्रीदेवी की मृत्‍यु 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से हुई।  

उपलब्धियां
वर्ष 1977 में, फिल्म "16 वायथिनइल" के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वर्ष 1982 में, तमिल फिल्म "मेमेन्डम कोकीला" के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वर्ष 1990 में, हिंदी फिल्म "चालाबाज" के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ष 1991 में, तेलुगू फिल्म "क्षण क्षणम" के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
वर्ष 1992 में, हिंदी फिल्म 'लम्हे' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2013 में, हिंदी फिल्म नगीना और मिस्टर इंडिया के लिए फिल्मफेयर स्पेशल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2013 में, भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।