Birthday special:40 साल के हुए यो यो हनी सिंह, करियर के टॉप पर जाकर बायपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी का कर चुके है सामना....

ऑल नाइट गाने के कारण विवादों से घिर चुके है हनी सिंह
 
honey singh

नई दिल्ली। भारतीय रैपर, संगीत निर्माता और गायक हनी सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नही है। एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट से वे आज भांगड़ा प्रोड्यूसर बन गए...इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में संगीत दिया और मशहूर गानों को रैप किया है....आज उनके 40 वें जन्मदिन पर आइए जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें,...

जीवन परिचय
हनी सिंह का जन्म 15 मार्च 1983 को होशियारपुर, पंजाब में एक सिख परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम हिरदेश सिंह था। उनकी पत्नी का नाम शालिनी तलवार सिंह है। हनी सिंह..बाइपोलर डिसऑर्डर नामक बीमारी से ग्रसित हो चुके है।

शिक्षा
हनी सिंह ने यूके के ट्रिनीटी स्कूल से संगीत की पढ़ाई की थी। 

Advt max relief tariq azim

व्यक्तिगत जीवन
हनी सिंह की शादी शालिनी तलवार सिंह से हुई। 

करियर 
हनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘शकल पे मत जा’ से की थी। फिल्म ‘मस्तान’ में गाना गाने के लिए उन्हें 7 मिलीयन पे किया गया है जो कि बॉलीवुड में अब तक किसी भी गायक को पे किया जाने वाला सबसे अधिक अमाउंट है। उनका गाया हुआ गाना अंग्रेजी बीट सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल में भी दिखाया गया है। उन्हें 2013 में उन्हें बॉलीवुड की बिग बजट फिल्में जैसे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और बॉस में गाने का मौका मिला। उनका लुंगी डांस लोगों की जुबान पर चढ़ गया। उन्होंने फिल्म ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ में भी अमिताभ बच्चन के साथ काम किया और गाना गाया। 

विवाद 
2012 दिल्ली सामूहिक बलात्कार मामले के बाद हनी ने एक अश्लील गीत गाया था स्त्रियों का अपमान हुआ इस कारण हनी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई और मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा था। इसी प्रकार अक्षय कुमार की बॉस फ़िल्म में इन्होंने एक पार्टी ऑल नाइट नामक गीत गाया था जिसमें कुछ अश्लील शब्द बोले गए थे जो बाद में हटाए गए।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।