Birthday Special: आज अपना 66वां जन्मदिन मनाने जा रहे है एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी, जानें इनकी नेटवर्थ

नई दिल्ली। मुकेश अंबानी ना केवल इंडिया के बल्कि विश्व के भी सबसे धनी व्यापारियों में से एक हैं। अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी के रूप में कार्य कर रहे हैं और इनकी ये कंपनी विश्व की सबसे फेमस कंपनियों में से एक है। अंबानी के पास कितनी संपत्ति है, इस बात का अनुमान इस चीज से लगाया जा सकता है कि इनकी कुल संपत्ति से 20 दिनों तक भारत सरकार हमारे देश को चलाने का खर्चा उठा सकती है।
जीवन परिचय
मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 में यमन कंट्री के एडन सिटी में हुआ था। मुकेश अंबानी के पिता का नाम धीरूभाई अंबानी और मां का नाम कोकिला बेन अंबानी है। इनके माता पिता की तीन और संताने हैं। इनके छोटे भाई अनिल भी जाने माने बिजनेसमैन है, इसके आलावा इनकी दो बहने भी है- नीना और दीप्ति.. जिनका विवाह हो चूका है।
शिक्षा
मुकेश अंबानी ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई शहर के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से की है। इन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई केमिकल इंजीनियरिंग विषय में मुंबई के रसायन प्रौद्योगिकी संस्थान से की।
व्यक्तिगत जीवन
मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी से शादी की है। दोनों के तीन बच्चे हैं- ईशा अंबानी व आकाश अंबानी और अंनत अंबानी
बिजनेस करियर
अपने पिता के साथ मिलकर मुकेश ने सफलता पूर्वक पॉलिएस्टर फिलामेंट यार्न का प्लांट खोला था। धीरे धीरे इनकी कंपनी एनर्जी, पेट्रोकेमिकल्स, टेक्सटाइल्स, नेचुरल रिसोर्सेज, टेक्सटाइल्स और टेलीकम्युनिकशन्स के क्षेत्र में भी कार्य करने लगी थी।
आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के मालिक
इन्होंने वर्ष 2008 में आईपीएल की मुंबई इंडियंस टीम की फ्रेंचाइजी को खरीदा था और ये टीम आईपीएल की सबसे फेमस टीमों में से एक हैं। इस टीम की इस वक्त कीमत करीबन $ 111.9 मिलियन के आसपास की है।
मुकेश अंबानी का घर
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के पास दुनिया का सबसे महंगा घर है। मुकेश अंबानी के घर को फोर्ब्स ने अपनी वेबसाइट पर शीर्ष अरबपतियों के 20 आलीशान घरों की लिस्ट में स्थान दिया गया था। मुबंई में स्थित मुकेश अंबानी के घर का नाम 'एंटीलिया' है। 27 मंजिला 'एंटीलिया' का धरती का सबसे महंगा घर माना जाता है।
कुल नेट वर्थ
मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया के अमीरों में वह 9वें स्थान पर हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 83.4 अरब डॉलर है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।