Ambedkar Jayanti 2023: दलितों के उत्थान के लिए लड़ी बहुत लड़ाई, डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय थे भीमराव अंबेडकर

अंबेडकर ने अछूतों, महिलाओं और मजदूरों की भलाई के लिए न्यौछावर कर दिया अपना पूरा जीवन
 
Ambedkar Jayanti 2023

नई दिल्ली।  हर साल 14 अप्रैल के दिन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। बाबा साहब ने जाति व्यवस्था और हिंदू धर्म में व्याप्त वर्ण व्यवस्था को खत्म करने के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया। ऐसे में इस दिन को सामाजिक बुराइयों से लड़ने, समानता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भीमराव आंबेडकर महार समुदाय के एक हिन्दू अछूत जाति महार समुदाय के थे ।

जीवन परिचय
डॉ भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव मऊ में हुआ था। इनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल और माता का भीमाबाई था। डॉ अम्बेडकर अपने माता-पिता की चौदह संतान में से सबसे छोटे थे।

जीवन संघर्ष
डॉ. अंबेडकर.. दलितों और गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों के नेता थे। उन्होंने 1936 में 'इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी' के नाम से अपना पहला राजनीतिक दल बनाया था। इसके साथ ही उन्होंने दलितों के बीच अपना नेतृत्व कायम किया। इसी दौरान, भीमराव आंबेडकर ने कई सारे पत्रिकाओं को शुरू किया।  उन्होंने सरकार की विधान परिषदों में दलितों के लिए विशेष प्रतिनिधित्व प्राप्त करने के लिए लड़ाई लड़ी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहे। हिंदू धर्म में फैली कुरीतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था।  

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
भीमराव अंबेडकर ने  वर्ष 1907 में मुंबई के एलफिन्स्टन हाई स्कूल की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एलफिन्स्टन कॉलेज में दाखिला लिया। बाबा साहेब ने वर्ष 1912 में बॉम्बे विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और राजनीति शास्त्र की पढ़ाई पूरी की।

व्यक्तिगत जीवन
5 वीं कक्षा में पढ़ाई के दौरान साल 1906 में जब वो 15 साल के हुए थे उनकी शादी 9 साल की रमाबाई से कर दी गई।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

निधन
डॉ. अंबेडकर का निधन 6 दिसंबर 1956 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में हुआ।

उपलब्धियां
अप्रैल 1990 में डॉ. अंबेडकर को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार मिला।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।