Death Anniversary: मेघालय के मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक थे पुर्नो ऐजिटक संगमा, बचपन में अपनी कंगाली दूर करने के लिए किए कई काम

भारत के जाने- माने राजनेता पुर्नो ऐजिटक संगमा ... मेघालय के मुख्यमंत्री, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सह-संस्थापक और लोकसभा अध्यक्ष रह चुके हैं। आठ बार लोकसभा-सदस्य रह चुके ऐजिटक संगमा.. मृत्यु के समय भी तुरा लोकसभा सीट से सांसद थे। पुर्नो ऐजिटक संगमा को मरणोपरांत 2017 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण सम्मान प्रदान किया था। वे मेघालय से पहले पद्म विभूषण प्राप्तकर्ता है...
जीवन परिचय
पी ए संगमा का जन्म 1 सितंबर 1947 को पश्चिम गारो हिल्स, मेघालय के चपाथी ग्राम में हुआ था। उनके पिता दिप्चोन च. मारक और माता चमीरी ए. संगमा थीं। पूर्णो ए संगमा के सिर से मात्र 11 साल की उम्र में पिता का साया उठ गया था। संगमा कुल सात भाई और बहन थे। परिवार की हालत खराब हो गई थी। पूर्णो दूसरों के जानवर चरा कर खाने का इंतजाम किया करते थे।
शिक्षा
शिलांग से स्नातक करने के बाद पी.ए. संगमा ने असम के डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एल.एल.बी. की परीक्षा भी उत्तीर्ण की।
करियर
वर्ष 1973 में पी.ए. संगमा प्रदेश युवा कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वर्ष 1975 से 1980 तक पी.ए. संगमा प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रहे। वर्ष 1977 के लोकसभा चुनावों में पी.ए. संगमा तुरा निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज करने के बाद पहली बार सांसद बने। वर्ष 1980-1988 तक पी.ए. संगमा केन्द्रीय सरकार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। वर्ष 1988-1991 तक वे मेघालय के मुख्यमंत्री भी रहे।
नेशनल कांग्रेस पार्टी की स्थापना
1999 में कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद शरद पवार और तारिक अनवर के साथ मिलकर पी.ए. संगमा ने नेशनल कांग्रेस पार्टी की स्थापना की। शरद पवार के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से नजदीकी बढ़ जाने के कारण पी.ए. संगमा ने अपनी पार्टी का ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी में विलय कर नेशनलिस्ट तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की। 10 अक्टूबर 2005 को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के सदस्य के तौर पर लोकसभा पद से इस्तीफा देने के बाद पी.ए. संगमा फरवरी 2006 में नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि के तौर पर संसद पहुंचे। 2008 के मेघालय विधानसभा चुनावों में भाग लेने के लिए उन्होंने चौदहवीं लोकसभा से इस्तीफा दे दिया।
निधन
नई दिल्ली में 4 मार्च, 2016 को पी.ए. संगमा का निधन हो गया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।