CISF का 54वां स्थापना दिवस आज, यहां जानें क्यों और कैसे मनाया जाता है CISF Day

नई दिल्ली। 10 मार्च को CISF का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस साल सीआईएसएफ का 54वां स्थापना दिवस है। आइए जानते है सीआईएसएफ क्या है और भारत में इसका सेलीब्रेशन किस तरह किया जाता है। इतना ही आज हम आपको इस लेख के माध्यम से सीआईएसएफ के बारें में कई महत्वपुर्ण जानकारियों से अवगत कराएंगे..............
CISF क्या है?
CISF यानि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल..भारत के छह अर्धसैनिक बलों में से एक है। यह गृह मंत्रालय के दायरे में आता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में है। 1969 में CISF की स्थापना हुई थी। तब से हर साल 10 मार्च को भारत में CISF स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इतिहास
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 2,800 की ताकत के साथ 10 मार्च 1969 को भारत की संसद के एक अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। CISF को बाद में 15 जून 1983 को पारित संसद के एक अन्य अधिनियम द्वारा भारत गणराज्य का एक सशस्त्र बल बनाया गया। वर्तमान में इसकी स्वीकृत शक्ति 142,526 कर्मचारी है।यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है और इसका मुख्यालय नई दिल्ली स्थित है।CISF पूरे भारत में स्थित 300 औद्योगिक इकाइयों और अन्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य करता है।
CISF Day क्यों मनाया जाता है
सीआईएसएफ दिवस महत्वपूर्ण औद्योगिक उद्यमों और क्षेत्रों के लिए आवश्यक सुरक्षा की गंभीरता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इसके साथ ही CISF कर्मियों को सम्मानित करने के लिए भी CISF डे मनाया जाता है। CISF देश के लिए कितना महत्वपूर्ण है लोगों में इसकी जागरूकता फैलाने के लिए भी इस दिवस को मनाया जाता है।
CISF Diwas कैसे मनाया जाता है
इस दिन CISF कर्मियों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाता है और अधिकारियों द्वारा परेड का भी आयोजन किया जाता है। सीआईएसएफ कर्मियों के साथ सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है इन बात को लोगों तक भी इस दिन पहुंचाया जाता है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।