मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने पीएम से पूछे सवाल

कांग्रेस ने जारी की 9 साल के लिए 9 सवालों की डॉक्यूमेंट  
 
CONGRESSS

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की NDA सरकार ने 9 साल पूरे कर लिए है। जहां एक तरफ केंद्र सरकार और भाजपा  9 साल का जश्न मना रहे है और 9 साल की अपनी उपलब्धियों को गिना रहा है। वहीं विपक्ष दल कांग्रेस ने एक डॉक्यूमेंट जारी कर भाजपा सरकार पर सवालों की झड़ियां लगा दी है। कांग्रेस ने इस डॉक्यूमेंट को नाम दिया है- 9 साल 9 सवाल 

कांग्रेस नेता और जनरल सेक्रेटरी इन-चार्ज कम्युनिकेशन जयराम रमेश ने यह डॉक्यूमेंट लॉन्च किया मौके पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी मौजूद थी। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 9 सवाल पूछना चाहती है। पार्टी कल यानी शनिवार 27 और रविवार 28 मई को कांग्रेस देशभर के 35 शहरों में 9 साल 9 सवाल को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करेगी और इस दस्तावेज को जारी करेगी।

कांग्रेस के 9 स्वालों की लिस्ट
1. पहला सवाल अर्थव्यवस्था को लेकर है  
2. कृषि और किसान – ऐसा क्यों हैं कि किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, किसानों के साथ हुए समझौतों को अभी तक क्यों लागू नहीं किया गया?
3. अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए LIC और SBI में जमा संपत्ति को दांव पर लगा दिया गया। 20 हजार करोड़ फर्जी कंपनियों में लगाए गए किसके हैं?
4. आंतरिक सुरक्षा – चीन को 2020 में क्लीन चिट दे दी, जबकि वो आज भी हमारी जमीन पर कब्जा करके बैठा है?
5. सामाजिक सद्भाव – ऐसा क्यों है कि चुनावी फायदे के लिए जानबूझकर सामाजिक सद्भावना को ठेस पहुंचाई जा रही है और राजनीतिक मकसद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है?
6. महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, OBC के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आप चुप रहते हैं। जातीय जनगणना के खिलाफ आप क्यों हैं?
7. लोकतांत्रिक संस्थाएं – ऐसा क्यों है कि विपक्षी दलों के खिलाफ बदले की भावना से कारवाई की जा रही है. संवैधानिक संस्थाओं को क्यों कमजोर किया जा रहा है?
8. जनकल्याण योजनाओं को क्यों कमजोर किया जा रहा है?
9. ऐसा क्यों है कि कोरोना कुप्रबंध के कारण 40 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई और उनके परिवारों को मुआवजा देने से मना कर दिया गया। Lockdown करके लाखों लोगों को उनके हाल पर क्यों छोड़ दिया गया?


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।