दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, काफी देर तक हिलती रही धरती
रिक्टर स्केल पर 7.7 नापी गई तीव्रता
Tue, 21 Mar 2023

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.7 रही।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज लगभग रात करीब 10 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। भूकंप की वजह से काफी देर तक धरती हिलती रही। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई। भूकंप के झटके रात पर महसूस होने के बाद दहशत में आए लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी
1.9 रिक्टर स्केल
इस तीव्रता के भूकंप को सिर्फ सीज्मोग्राफ पर दर्ज किया जाता है। ये आम लोगों को ये महसूस नहीं होता। हर साल 10 हजार ऐसे भूकंप आते हैं
2.9 रिक्टर स्केल
2.9 रिक्टर स्केल के भूकंप से बेहद हल्का कंपन महसूस होता है। जानमाल का नुकसान नहीं होता।
3.9 रिक्टर स्केल
हल्के झटके महसूस होते हैं। इस तरह का अनुभव महसूस होता है जैसे बस करीब से निकल गई हो। जानमाल का नुकसान नहीं होता है।
4.9 रिक्टर स्केल
हल्के से कुछ तेज झटके लगते हैं। दीवार पर टंगी तस्वीरें गिर सकती हैं, घरों की खिड़कियां टूट सकती हैं और इमारतों को नुकसान हो सकता है।
5.9 रिक्टर स्केल
इस तीव्रका के भूकंप से काफी नुकसान हो सकता है। घर में रखे फर्नीचर हिलने लगते हैं। घरों की दीवारों में दरारें भी आ सकती हैं।
6-6.9 रिक्टर स्केल
पूरे शहर में भूकंप का प्रभाव दिखता है। कच्चे घर जमींदोज हो जाते हैं, इमारतों की भी नींव दरक सकती है। दुनिया में हर साल ऐसे करीब 200 भूकंप आते हैं।
7.9 रिक्टर स्केल
ये भूकंप बहुत विनाशकारी होते हैं। बहुत तीव्र कंपन महसूस होता है, जानमाल का काफी नुकसान होता है। बड़ी इमारतें गिर सकती हैं और सूनामी आने का खतरा भी बढ़ जाता है।
8.9 रिक्टर स्केल
8.9 रिक्टर स्केल पर जानमाल का भारी नुकसान होता है। बड़े-बड़े पुल ढह सकते हैं, शहर के शहर तबाह हो सकते हैं।
9.9 रिक्टर स्केल
पृथ्वी के बड़े हिस्से का नाश हो जाएगा। मैदानी धरती खेत की तरह लहराएगी। ऐसी प्रलय की सिर्फ कल्पना कर सकते हैं
10 रिक्टर स्केल
10 रिक्टर स्केल का भूकंप आने पर शायद ही धरती पर कोई बचे।
कब आया था सबसे बड़ा भूकंप ?
पृथ्वी पर अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 22 मई 1960 को चिली में आया था। इस भूकंप की तीव्रता 9.5 मापी गई थी। इसे अब तक का सबसे बड़ा भूकंप माना गया है। इसके अलावा 28 मार्च 1964 को अलास्का में आए 9.2 तीव्रता के भूकंप को अब तक का दूसरा सबसे बड़ा भूकंप माना जाता है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।