भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण के खिलाफ दर्ज होगी FIR


दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के खिलाफ जारी है पहलवानों का प्रदर्शन  
 
Brij Bhushan Sharan

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों की मेहनत सफल होने वाली है। पहलवानों की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह  खिलाफ आज ही FIR दर्ज की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर उसने FIR दर्ज करने का फैसला किया है 

बृजभूषण शरण पर लगा यह आरोप 
पहलवानों ने महिलाओं के साथ यौन शोषण के अलावा भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर तानाशाही और मनमानी करने का भी आरोप लगाया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा कि वह मेंटल टॉर्चर से जूझ रहे हैं।

जंतर मंतर पर जारी है पहलवानों का धरना प्रदर्शन
इसी क्रम में शुक्रवार को भी जंतर मंतर पर पहलानों का धरना प्रदर्शन जारी है। धरने पर बैठे पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामलों के पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर के माध्यम से बताया गया है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में 3 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर मारपीट सहित कई संगीन मुकदमे उनके ऊपर दर्ज हैं। यह पोस्टर जंतर मंतर पर भारतीय पहलवानों ने लगाया है।
 


 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।