पंजाब: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 सैनिकों की मौत
दो दिन पहले गायब हुई थी इंसास राइफल
Wed, 12 Apr 2023

चंडीगढ। पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के हुई फायरिंग में चार सैनिकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक फायरिंग सुबह चार बजकर 35 मिनट पर हुई। फायरिंग में चार लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। प्रभावित इलाके को सील भी कर दिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है।
इस घटना पर भारतीय सेना ने भी बयान जारी कर दिया है। सेना ने कहा कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई। हमलावर सादे कपड़े में थे। दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक इंसास (INSAS) राइफल के गायब होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सेना लोगों को सूरक्षा के मद्देनजर अपने घरों में रहने की अपील की है। आज स्कूलों को भी बन्द कर दिया गया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।