पुलवामा अटैक की बरसीं को भूलाकर गूगल ने वैलेंटाइन-डे को दी तरजीह, दिल वालों के लिए बनाया डूडल
गूगल ने डूडल बनाकर दी वैलेंटाइन-डे की शुभकामनाएं

Valentine's Day Doodle 2023: आज 14 फरवरी है। इसे कौन भूल सकता है आज ही के दिन पुलवामा के 40 शहीदों ने देशप्रेम का इजहार किया था। आज यानी 14 फरवरी को ही वैलेंटाइन डे भी मनाया जाता है। ये प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे खास दिन होता है। इस दिन वे एक-दूसरे के लिए अपने प्रेम का इजहार करते हैं। वहीं गूगल ने भी पुलवामा अटैक की बरसीं को भूलाकर गूगल ने वैलेंटाइन-डे को तरजीह है, और दिल वालों के लिए डूडल बनाकर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
साल का सबसे रोमांटिक दिन
गूगल ने अपने संदेश में कहा कि बारिश हो या धूप, क्या तुम मेरे होगे? आज का वैलेंटाइन डे डूडल साल का सबसे रोमांटिक दिन मनाता है, जब दुनिया भर के लोग अपने प्रेमियों, दोस्तों और भागीदारों के लिए उपहार. बधाई और बहुत कुछ के माध्यम से स्नेह व्यक्त करते हैं।
क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन्स डे?
प्रेमी जोड़े हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे धूमधाम से मनाता हैं। कहा जाता है कि इसका नाम सेंट वैलेंटाइन के नाम पर पड़ा है, जो एक रोमन प्रीस्ट थे और लोगों की छिपकर शादी कराने में मदद की। 14 फरवरी के दिन ही रोम के सम्राट ने उन्हें मार दिया था।
आज ही दिन हुआ था पुलवामा अटैक
आज दुनियाभर में जहां लोग प्यार के नशे में डूबे हुए अपने प्यार का इजहार करने में लगे हैं वहीं भारत में उन शहीदों को याद किया जा रहा है जो 14 फरवरी 2019 को Pulwama Terror Attack में शहीद हो गए थे। देश पर हुए इस भीषण और कायराना हमले में सेना के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को हिलाकर रख दिया था।
शहीदों को याद कर रहा देश
पूरा भारत पुलवामा हमले में शहीद हुए शहीदों को नम आखों से याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। आज तक लोग इस हमले के जख्म से नहीं उबर पाए हैं। हालांकि पुलवामा हमले के बाद आतंक और आतंकियों पर करारा प्रहार किया गया और भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। लेकिन पुलवामा का दर्द लोगों के दिल से कभी नहीं जा सकता है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।