Birth Anniversary: अंतरिक्ष के लिए बनी थी भारत की यह बेटी...अंतरिक्ष के लिए ही भारत की नाम रोशन कर गई कल्पना चावला

 फ्रांस के एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर जान पियरे से कल्पना ने की थी शादी 
 
 
Kalpana Chawla

नई दिल्ली। भारत के हरियाणा में जन्मी कल्पना चावला ने दुनिया में ही नही बल्कि आसमानों में भी अपना नाम लिख दिया ....विश्व भर में भारत की शान बढ़ाने वाली कल्पना चावला... अन्तरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय महिला थी.....आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते है उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें..........................

जीवन परिचय
भारत की महान बेटी कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 में करनाल, हरियाणा में हुआ था। उनके पिता का नाम बनारसी लाल चावला और माता का नाम संजयोती देवी था। वह अपने परिवार के चार भाई बहनो में सबसे छोटी थी। 

व्यक्तिगत जीवन 
कल्पना ने फ्रांस के जान पियरे से शादी की, जो एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर थे।

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
कल्पना चावला ने प्रारंभिक शिक्षा टैगोर पब्लिक स्कूल करनाल से प्राप्त की। आगे की शिक्षा वैमानिक अभियान्त्रिकी में पंजाब इंजिनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़, भारत से करते हुए 1982 में अभियांत्रिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वे संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए 1982 में चली गईं और 1984 वैमानिक अभियान्त्रिकी में विज्ञान निष्णात की उपाधि टेक्सास विश्वविद्यालय आर्लिंगटन से प्राप्त की। कल्पना ने 1986 में दूसरी विज्ञान निष्णात की उपाधि पाई और 1988 में कोलोराडो विश्वविद्यालय बोल्डर से वैमानिक अभियंत्रिकी में विद्या वाचस्पति की उपाधि पाई। कल्पना को हवाईजहाज़ों, ग्लाइडरों व व्यावसायिक विमानचालन के लाइसेंसों के लिए प्रमाणित उड़ान प्रशिक्षक का दर्ज़ा हासिल था। उन्हें एकल व बहु इंजन वायुयानों के लिए व्यावसायिक विमानचालक के लाइसेंस भी प्राप्त थे। अन्तरिक्ष यात्री बनने से पहले वो एक सुप्रसिद्ध नासा कि वैज्ञानिक थी। 

निधन
1 फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यात्रा के दौरान कल्पना चापला का निधन हो गया था।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।