Shani Jayanti 2023: शनि जयंती से पहले जानें शनिदेव की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली। ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस बार यह शुभ तिथि 19 मई शुक्रवार को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन सूर्य भगवान और देवी छाया के पुत्र शनिदेव का जन्म हुआ था। साथ ही यम और यमुना इनके भाई-बहन भी हैं। मान्यता है कि शनि जयंती के दिन न्याय के देवता शनिदेव की विधिवत पूजा अर्चना करना बहुत कल्याणकारी होता है। शनिदेव की कृपा से साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं शनि जयंती का महत्व, शुभ उपाय, मुहूर्त....
शनि जयंती का महत्व
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। वह कर्म फल के दाता हैं अर्थात है, जो मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसको शनिदेव वैसा ही फल देते हैं। शनिदेव का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है और सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह भी हैं। शनिदेव को न्यायधीश भी माना गया है और इनकी संज्ञा अशुभ दृष्टि के कारण पापी ग्रह में की गई है। जो जातक शनि की महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित हैं, उनको शनि जयंती के दिन पूजा करने से अच्छा लाभ मिलता है।
शनि जयंती पूजा मुहूर्त
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि प्रारंभ - 18 मई, शाम 9 बजकर 42 मिनट से
ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त - 19 मई, रात 9 बजकर 22 मिनट तक
उदाया तिथि होने के कारण 19 मई को ही शनि जयंती मनाना शास्त्र संगत रहेगा।
शनि जयंती पूजा विधि
शनि जयंति तिथि पर ब्रह्म मुहूर्त में व्रत और पूजा का संकल्प लें। अगर आप घर पर पूजा कर रहे हैं तो साफ कपड़े पहनकर चौकी पर काले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर शनिदेव की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद घी या तेल के दीपक जलाएं और शनिदेव की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कराएं। इसके बाद कुमकुम, अक्षत, गुलाल, फल, नीले फूल आदि पूजा की चीजें अर्पित करें। शनिदेव को तेल से बनी मिठाई या इमरती का भोग लगाएं। फिर पंचोपचार और पूजा संपन्न के करने का बाद आरती करें व मंत्र का जप करें और फिर शनि चालीसा का पाठ करें। इस दिन तिल का तेल, काले तिल, लोहे की वस्तु, काली उड़द दाल आदि शनि से संबंधित चीजें जरूर दान करें। शनिदेव की पूजा करने के बाद भगवान शिव और हनुमानजी की भी पूजा करें।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।