Birth Anniversary:शौर्य और साहस का दूसरा नाम है दिवंगत जनरल बिपिन रावत, भारत के पहले सीडीएस का एक हैलिकॉप्टर हादसे में हुआ था निधन

नई दिल्ली। भारतीय सेना के लीडर और पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत का आज 66वां जन्मदिन है। बिपिन रावत ने अंतिम सांस तक देश की सेवा की है। आज वो भले ही हमारे साथ नही है लेकिन उनका देश के लिए किया गया उनका बलिदान हमेशा लोगों को दिलों में जिंदा रहेगा।
जीवन परिचय
जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को उत्तराखंड के गढ़वाल में हुआ था। इनके पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत पौड़ी गढ़वाल जिले के सैंजी गांव से थे और लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए। इनकी माता उत्तरकाशी जिले से थीं।
शिक्षा
जनरल रावत की शुरूआती शिक्षा देहरादून के कैंबरीन हॉल स्कूल और शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होने खडकवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में दाखिला लिया। रावत ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से प्रथम श्रेणी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
रावत ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन से भी स्नातक की शिक्षा ली। रावत ने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन विषय में एम.फ़िल. की। 2011 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से इन्हें सैन्य मीडिया अध्ययन के क्षेत्र में शोध के लिए पीएचडी की मानद उपाधि दी गयी।
सैन्य सेवायें
उनकी पहली पोस्टिंग मिजोरम में हुई थी और उन्होंने इस बटालियन का नेतृत्व भी किया। इस बटालियन में रहते हुए उन्होंने बड़े से बड़े युद्धों और काउंटर विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सेना प्रमुख के पद पर आने से पहले जनरल बिपिन रावत ने दक्षिणी कमान के कमांडर और सहसेनाध्यक्ष का पदभार भी संभाला था। रावत ने 31 दिसंबर 2016 को यह पद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। 16 दिसंबर 1978 को उन्हें सेना के एतिहासिक इलेवन गोरखा राइफल्स में शामिल कर लिया गया।
उपलब्धियां
जनरल रावत को परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडलऔर विशिष्ट सेवा मेडल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
निधन
8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत और उनकी पत्नी का देहांत हो गया था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।