मुजफ्फरनगर की बेटी प्रियंका ने राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक, पेरिस ओलंपिक के लिए हुई क्वालीफाई
प्रियंका की जीत से परिजन और ग्राम वासियों में खुशी का माहौल

मुजफ्फरनगर। महिलाओं की 20 किलो मीटर स्पर्धा में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक प्रियंका गोस्वामी ने एक घंटा 28 मिनट 50 सेकंड के समय के साथ विश्व चैंपियनशिप और 2024 ओलंपिक ओलंपिक दोनों के लिए क्वालीफाई किया। प्रियंका की जीत पर परिजनों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी 26 वर्षीय प्रियंका गोस्वामी ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 10 हजार मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत जीता था। जबकि राजस्थान की भावना जाट एक घंटा 29 मिनट 44 सेकंड समय के साथ दूसरे और उनकी राज्य की सोनल सुखवाल एक घंटा 31 मिनट तीन सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
बीते अगस्त में बुडापेस्ट में होने वाली विश्व चैंपियनशिप व 2024 ओलंपिक के लिए महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल का क्वालीफाई समय 1 घंटा 29 मिनट 20 सेकंड है। ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाइंग समय 1 जनवरी 2023 शुरू होने के बाद प्रियंका गोस्वामी एथलेटिक्स से 2024 ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय हैं।
पेरिस 2024 में होने वाले ओलंपिक गेम्स के लिए पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी ने क्वालीफाई कर लिया है। जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गोस्वामी को पेरिस 2024 ओलंपिक गेम्स एवं स्वर्ण पदक एक साथ अपने नाम करने पर बधाई दी है।
बता दें कि वर्ष 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में प्रियंका ने रजत पदक अपने नाम किया था। अब पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर प्रियंका गोस्वामी के घर मेरठ के माधवपुरम स्थित सेक्टर 3 में खुशी का माहौल है। आपको बता दें प्रियंका गोस्वामी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के गढ़मलपुर सागडी की रहने वाली है। पिता मदन पाल गोस्वामी ने कहा कि 2021 टोक्यो ओलंपिक में जो बेटी नही कर रह पाई थी। वो पेरिस ओलंपिक में गोल्ड जीत पूरा करेंगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।