नितिन गड़करी ने किया ऐलान, भारत की सड़कों पर 2030 तक दौड़ेंगे 2 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान ऐलान किया है कि भारत की सड़कों पर 2030 तक 2 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ेंगे।
इस मौके पर सड़क मंत्री ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और फ्यूचर मोबिलिटी पर बात खुलकर बात की। गडकरी ने कहा कि ई-मोबिलिटी में बड़ी क्षमता है और पर्यावरण को बचाने के लिए निवेशकों को इस क्षेत्र में आकर निवेश करना चाहिए।
इलेक्ट्रिक वाहन के आने से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
गडकरी के कहा कि 2023 तक देश में दो करोड़ से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन होंगे। इससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि रोजगार बढ़ने में भी मदद मिलेगी और यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा। टेक्नोलॉजी और ग्रीन फ्यूल में तेजी से प्रगति से इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल की लागत कम हो जाएगी, जिससे इनकी कीमत भी अगले दो वर्षों में पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के बराबर हो जाएगी।
प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर जोर
पर्यावरण प्रदूषण पर बोलते हुए गडकरी ने ध्वनि, जल और वायु प्रदूषण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण क्षेत्र से लगभग 40 प्रतिशत प्रदूषण होता है। इसे कम करने के लिए उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर जोर देने की बात कही।
वर्तमान में देश में इलेक्ट्रिक वाहन
वर्तमान में देश में करीब 13.34 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन हैं। सबसे अधिक EVs का इस्तेमाल नई दिल्ली में होता है और यहां करीब 1.56 इलेक्ट्रिक वाहन हैं।
वहीं देश में करीब 27.81 करोड़ तेल से चलने वाले वाहन हैं और इनकी संख्या में लगातार वृद्धि भी हो रही है। सरकार अगले पांच सालों में भारत में पेट्रोल का इस्तेमाल बंद करने के योजना बना रही है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।