Ordnance Factory Day 2023: देश में मनाया जा रहा ऑर्डनेंस फैक्ट्री डे 221वां स्‍थापना दिवस, जानिए क्या है इसका इतिहास

ऑर्डनेंस फैक्ट्री डे के दिन पूरे भारत में प्रदर्शनियों में राइफलों, तोपों, तोपखाने, गोला-बारूद का किया जाता है प्रदर्शन  

 
 
Ordnance Factory Day 2023

नई दिल्ली। आज देशभर में आयुध कारखाने Ordnance Factories Day मनाया जा रहा है। आज के ही दिन ऑर्डनेंस फैक्ट्री की  स्थापना हुई थी। आज ऑर्डनेंस फैक्ट्री का 221वां स्‍थापना दिवस है।  ऑर्डनेंस फैक्ट्री यानि भारतीय आयुध कारखाना रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है। 

इतिहास
हर साल 18 मार्च को Ordnance Factories Day मनाया जाता है। भारत की सबसे पुरानी ऑर्डनेंस फैक्ट्री कोलकाता के कोसीपोर में है, जिसकी शुरुआत 18 मार्च, 1802 में हुई थी। इस दिन पूरे भारत में प्रदर्शनियों में राइफलों, तोपों, तोपखाने, गोला-बारूद आदि का प्रदर्शन किया जाता है। आमतौर पर प्रदर्शनियां आम जनता के लिए खुली होती हैं। समारोह एक परेड के साथ शुरू होती है और प्रदर्शनी में विभिन्न पर्वतारोहण अभियानों की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया जाता है।

ऑर्डनेंस फैक्ट्री क्या है
ऑर्डनेंस फैक्ट्री देशभर में कुल 41 Ordnance Factories का एक समूह है। इसका मुख्यालय अयोध्या भवन, कोलकाता में Ordnance Factory Board (OFB) है। ओएफबी रक्षा उपकरण बनाने वाला विश्व का 37 वां सबसे बड़ा निकाय है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।