Happy Birthday: अपने जमाने के रोमांटिक बॉय थे रणधीर कपूर, बिना तलाक लिए सालों पहले पत्नि से हुए अलग

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर के बड़े बेटे एक्टर रणधीर कपूर का आज 76वां जन्मदिन है। बहुत ही कम फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद गुड लुक्स और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण वे आज भी सबके चहेते है। इनके पिता राज कपूर ,दादा पृथ्विराज कपूर बॉलीवुड फिल्मो के महानायक अभिनेता थे।
जीवन परिचय
रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी 1947 को मुबंई में हुआ था। वह बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर और कृष्णा कपूर के सबसे बड़े बेटे हैं। स्व ऋषि कपूर और स्व राजीव कपूर इनके भाई हैं, रीमा जैन और नीतू नंदा इनकी बहनें हैं।
1972 में उन्होंने अभिनेत्री बबिता से शादी कर ली और इनकी दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं। इनकी दोनो बेटियां बॉलीवुड में अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
शिक्षा
रणधीर कपूर ने कैंब्रिज स्कूल देहरादून से हाई स्कूल और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में काम करने के कारण वे आगे की पढ़ाई नही कर सके।
व्यक्तिगत जीवन
रणधीर और बबीता ने शादी के 16 साल बाद बिना तलाक लिए अलग रहने का फैसला किया था जिसका कारण रणधीर कपूर का शराबी बनना बताया जाता है।
करियर
रणधीर कपूर ने अपने कैरियर को शुरुआत फिल्म दो उस्ताद में एक बाल कलाकार के रूप में की थी। इसके बाद रणधीर कपूर को पहली नौकरी लेख टंडन , झुक गया आसमान के निर्देशक (1968)) में सहायक निर्देशक के रूप में मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पहली नौकरी उनके पिता राज कपूर के प्रोडक्शन हाउस में थी। बाद में इनको वर्ष 1971 में कल आज और कल फिल्म में अभिनेता के रूप में काम करने को मिला था। रणधीर अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे। रणधीर कपूर अपने ज्यादातर गानों में प्लेबैक के लिए किशोर दा की ही आवाज लेते थे। इस जोड़ी के सबसे यादगार गानों में रामपुर का वासी हूं, और फ़िल्म जवानी दिवानी का 'जा ने जा ढूंढता फिर रहा ' है।
अभिनीत फिल्में
रणधीर कपूर ने धरम करम,हिना,जवानी दीवानी,हाथ की सफाई,हॉउसफुल 2,चाचा भतीजा,रामपुर का लक्छीमन,कस्मे वादे,आ अब लौट चलें, हीरालाल पन्नालाल, रमैया वटवाईया, राम भरोशे, रिक्शावाला जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।