Birthday Special: महान राजनीतिज्ञ और पद्मभूषण से सम्मानित कुंवर नटवर सिंह के जन्मदिन पर विशेष

नई दिल्ली। महान राजनीतिज्ञ और पद्मभूषण से सम्मानित कुंवर नटवर सिंह आज अपना 93वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। भारत की राजनीती में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नटवर सिंह ने सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवा दी है। नटवर सिंह 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश मंत्री का कार्यभार संभाल चुके है।
जीवन परिचय
कुंवर नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1931 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था।
शिक्षा
कुंवर नटवर सिंह ने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पूरी की। उन्होंने आगे की पढ़ाई इंग्लैंड के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी और चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी से पूरी की। सिविल सर्विसेस का एग्जाम क्लियर करने के बाद नटवर सिंह इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए सेलेक्ट हुए।
व्यक्तिगत जीवन
कुंवर नटवर सिंह की पत्नि का नाम हेमीन्दर कौर है। इनकी 2 संतानें है- कुं. जगत सिंह और रितु कौर
करियर
कुंवर नटवर सिंह ने 1953 में भारतीय विदेश सेवा में 31 वर्ष तक कार्य किया। 1961-66 यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किये गये। 1966 में सिंह को इंदिरा गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सचिवालय में नियुक्त किया गया। 1984 में कुंवर नटवर सिंह को भारत सरकार ने पदम भूषण पुरूस्कार से सम्मानित किया। 1984 में कुंवर नटवर सिंह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और आठवें लोकसभा चुनाव में भरतपुर से चुनाव जीते। 1985 में राजीव गांधी के शासन काल में सिंह कोयला और खदान मंत्री रहे। 1986-89 तक विदेश मंत्री रहे। 1987 में सिंह संयुक्त राष्ट्र द्वारा न्यूयार्क में निरस्त्रीकरण और विकास पर आयोजित सम्मेलन के अध्यक्ष रहे।
आत्मकथा ने मचा दिया था तहलका
अगस्त 2014 में नटवर सिंह आत्मकथा ‘वन लाइफ इस नॉट इनफ’ ने भारत की राजनीती में तहलका मचा दिया था। नटवर सिंह ने अपनी किताब में लिखा है कि दो हजार चार में सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के दबाव में प्रधानमंत्री नहीं बनी थी और यूपीए शासनकाल के दौरान में अहम फैसले सोनिया की मंजूरी के बिना नहीं होते थे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।