Death Anniversary: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर विशेष

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से अत्यधिक प्रेम होने के कारण उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू का जीवन भी अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की तरह ही रहा है। महात्मा गांधी.. नेहरू को अपना शिष्य मानते थे।
जीवन परिचय
पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और इनकी माता का नाम स्वरूप रानी नेहरू था। इनके पिताजी मशहूर बैरिस्टर और समाजवादी थे। नेहरू अपने पिता के इकलौते बेटे थे और इनकी तीन बहने भी थी।
शिक्षा
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इंग्लैंड के हैरो स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई की थी। इसके बाद नेहरु ने अपने कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज कैंब्रिज लंदन से पूरी की। इंग्लैंड में लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद नेहरू जी 1912 में भारत आकर वकालत शुरू की।
व्यक्तिगत जीवन
27 वर्ष की उम्र में 1916 में नेहरू जी ने कमला कौल से शादी की और 1917 में एक बेटी के पिता बने जिसका नाम था।
जब पहली बार गए जेल
1919 में उनका संपर्क महात्मा गांधीजी से हुआ नेहरू जी गांधीजी के सक्रिय लेकिन शांतिपूर्ण विचारधारा से प्रभावित हुए। गांधीजी के उपदेशों के अनुसार उन्होंने अपने पिता मोतीलाल नेहरू की संपत्ति का त्याग किया। जिसके बाद वे खादी के कपड़े और गांधी टोपी पहनने लगे 1920 से 1922 के असहयोग आंदोलन के दौरान उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था।
1929 में बने कांग्रेस अध्यक्ष
1926 में जवाहर लाल नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव बने।1929 में कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इसी सत्र के दौरान पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई थी।
15 अगस्त 1947 को बने देश के पहले प्रधानमंत्री
जवाहरलाल नेहरू 26 जनवरी 1930 को लाहौर में स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया। 15 अगस्त 1947 को भारत देश आजाद हुआ। महात्मा गांधी के कहने पर जवाहरलाल नेहरू को आजाद देश का सर्वप्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया।
निधन
27 मई 1962 को दिल का दौरा पड़ने से जवाहरलाल नेहरू का निधन हो गया था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।