Surya Grahan 2023: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें टाइमिंग और इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें.

मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण 
 
soory grahan

नई दिल्ली। 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर लगेगा। यह ग्रहण दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है। सूर्य ग्रहण वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को लगेगा। यह ग्रहण अश्विनी नक्षत्र में मेष राशि में लगेगा।

सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है। सूर्य के चारों को पृथ्वी समेत कई ग्रह परिक्रमा करते रहते हैं। पृथ्वी का उपग्रह चन्द्रमा है और वह पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करता रहता है। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक सीधे नहीं पहुंच पाता क्योंकि चन्द्रमा बीच में आ जाता है तब सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते है। 20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण की कुल समय 5 घंटे 24 मिनट तक रहेगा।

कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
20 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ये ग्रहण  कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में देखा जा सकेगा।

14 अक्टूबर को लगेगा  साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन पड़ेगा। यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका, अंटार्कटिका में दिखाई देगा। यह ग्रहण भी भारत से दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।