इन दो फिल्मों ने भारत को दिलाया विश्व में सम्मान, 'नाटू-नाटू' गाने ने अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड

एम एम कीरावनी के कारण मिली नाटू-नाटू को यह सफलता
 
natu natu song

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 का आयोजन 13 मार्च को डॉल्बी थिएटर में किया गया है. इस बार का समारोह भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि एक तरफ भारत के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘आरआरआर’ रेस में शामिल हुए हैं और साथ ही अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। भारत ने जीते दो ऑस्कर अवॉर्ड, फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने नाटू नाटू और डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड।
बता दें कि नाटू-नाटू गाने ने पहले ही सर्वश्रेष्ठ गीत श्रेणी में गोल्डन ग्लोब्स और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स सहित कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते हैं।

Advt max relief tariq azim

पद्मश्री से सम्मानित हैं एम एम कीरावनी 
नाटू-नाटू की इस सफलता के पीछे एम एम कीरावनी हैं।  एम एम कीरावनी ने 'मगधीरा' और 'बाहुबली 2' में हिट साउंडट्रैक के लिए पुरस्कार जीते हैं। उनके पास 11 नंदी पुरस्कार हैं, जिनमें से 3 पार्श्व गायन के लिए हैं। उन्हें हाल ही में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। उनका पहला बड़ा पुरस्कार 1997 की शुरुआत में था। यह अन्नामय्या के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। 

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।