Happy Birthday: 81 साल के हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह, पाकिस्तानी पत्रकार अरोसा आलम के साथ जुड़ चुका है पंजाब के पूर्व सीएम का नाम

भारतीय सेना में कप्तान रहे अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान और भारत के युद्ध के बाद छोड़ दी थी आर्मी
 
Captain Amarinder Singh

नई दिल्ली। एक समय था जब कैप्टन अमरिंदर सिंह की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में की जाती थी।  2017 में कैप्टन ने पंजाब में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी और उन्होंने पंजाब के 26 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। लेकिन 18 सितंबर 2021 को आतंरिक मतभेदों के कारण कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था और कांग्रेस का हाथ छोड़कर वे भाजपा में शामिल हो गए थे। साथ में उन्होंने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय कर दिया। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए जानते है उनके जीवन की कुछ खास बातें..............

जीवन परिचय
कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को तत्कालीन पटियाला रियासत के शाही परिवार में हुआ था। उनके पिता यादवेंद्र सिंह पटियाला के महाराजा और मां  मोहिंदर कौर  पटियाला की राजमाता थी। भूतपूर्व सैनिक मलविंदर सिंह उनके भाई है और इनकी 2 बहनें है जिनका नाम है- हेमिंदर कौर और रूपिंदर कौर...

Advt max relief tariq azim

शिक्षा
इनकी पढाई वेल्हम बॉयज स्कूल और लॉरेन्स स्कूल सनावर से हुई। एनडीए और आईएमए से स्नातक करने के बाद वह जून 1963 में भारतीय सेना में कप्तान के रूप में शामिल हुए थे।

व्यक्तिगत जीवन
इनकी पत्नी का नाम परनीत कौर है जो राजनीति से जुड़ी है। इनकी 2 संतान है- रणिंदर सिंह और जय इंदर कौर

अफेयर
कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम पाकिस्तानी पत्रकार अरोसा आलम के साथ जुड़ चुका है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

राजनीतिक सफर
1980 में वे पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह को 1998 में पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2002 में विधानसभा चुनाव जीता था और अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बने थे। 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की थी। अमरिंदर सिंह ने 2 नवंबर 2021 पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया और उनकी पार्टी के 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ा। 2022 के चुनाव के लिए उन्होंने PLC पार्टी बनाई और फिर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े..लेकिन इस बार बीजेपी और अमरिंदर सिंह दोनों को ही राज्य में हार का सामना करना पड़ा। 

उपलब्ध‍ियां
कैप्टन अमरिंदर सिंह 2013 से जाट महासाभा के अध्यक्ष हैं। वे मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब, यूके, नौसेना और सैन्य क्लब, लंदन, गोल्फ क्लब, दिल्ली, जिमखाना क्लब, पटियाला और अधिकारी संस्थान, पटियाला के सदस्य भी हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।