Birth Anniversary: जो लिखा उसे संगीतबद्ध किया और गाया..सीधा सुनने वालों के हृदय तक पहुंचती थी रवीन्द्र जैन की आवाज

प्रसिद्धि पाने में आंखों की रोशनी कभी नही बनी रोड़ा
 
Ravindra Jain

नई दिल्ली। हिन्दी फ़िल्मों के जाने-माने संगीतकार और गीतकार थे रवीन्द्र जैन की आज 79वीं जयंती है। सौदागर जैसी फिल्म अपने गीत देने वाले नेत्रहीन जैन ने 1985 में फ़िल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार भी प्राप्त किया था। प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण और श्रीकृष्णा में रवीन्द्र जैन का संगीत घर-घर गूंजा...

जीवन परिचय
रवीन्द्र जैन का जन्म 28 फरवरी 1944 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। वे सात भाई-बहन थे। उनके पिता ईन्द्रमणी जैन संस्कृत के बड़े पंडित और आयुर्वेदाचार्य थे। माता का नाम किरन जैन था। रवीन्द्र उनकी तीसरी संतान थे। रवीन्द्र के पुत्र का नाम आयुष्मान जैन है।

करियर
वर्ष 1972 में उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 1971 में रवीन्द्र जैन के संगीत निर्देशन में पहली बार पांच गाने रिकॉर्ड हुए। 1972 में कांच और हीरा की असफलता के बाद उन्होंने फिल्म चोर मचाए शोर, चितचोर, तपस्या, दुल्हन वही जो पिया मन भाए, अंखियों के झरोखों से, राम तेरी गंगा मैली, हिना, इंसाफ का तराजू, प्रतिशोध जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया।

Advt max relief tariq azim

उपलब्धियां
2015 में उनको पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। 

निधन
9 अक्टूबर, 2015 शुक्रवार को मुंबई में उनका निधन हो गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।