Happy Birthday: सोशल मीडिया है फेवरेट प्लेटफार्म, 67 साल के शशि थरूर ने की तीन शादियां

2013 तक ट्विटर पर सबसे ज्यादा फैन फोलोइंग वाले भारतीय नेता रहे है शशि थरूर
 
Shashi Tharoor

नई दिल्ली। आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे पॉलिटिशयन शशि थरूर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है।  मामला राजनीति‍क हो या कोई सामाजिक मुद्दा उस पर अपना विचार देने से वे कभी रूकते नही है। 2013 तक शशि थरूर ट्विटर पर सबसे ज्यादा फैन फोलोइंग वाले भारतीय नेता रहे हैं। 

जीवन परिचय
शशि थरूर का जन्म 9 मार्च 1956 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। इनके पिता का नाम चंद्रन थरूर और मां का नाम सुलेखा मेनन है। इनकी दो छोटी बहनें शोभा थरूर श्रीनिवासन और स्मिता थरूर है।  
 

Advt max relief tariq azim


व्यक्तिगत जीवन
शशि थरूर ने तीन शादियां की हैं। थरूर और सुनंदा 22 अगस्त, 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। थरूर और सुनंदा दोनों की यह तीसरी शादी थी। 
थरूर की पहली शादी तिलोत्तमा मुखर्जी और दूसरा विवाह क्रिस्टा जाइल्स से किया था। दूसरी पत्नी से थरूर के दो बेटे हैं।  

शिक्षा 
शशि ने मुंबई के कैंपियन स्कूल से 10वीं और 11वीं और 12वीं की पढाई कोलकाता के सेंट जेवियर्स स्कूल से पूरी की।
साल 1975 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी में इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर डिग्री पूरी की। एमए की डिग्री मिलने के बाद लॉ एंड डिप्लोमेसी में डबल एमए किया। और इसके बाद इंटरनेशनल रिलेशन और अफेयर में पीएच.डी. पूरी की।  

राजनीतिक सफर
डॉ शशि थरूर  यूपीए सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ में शशि थरूर ने करीब 3 दशकों तक काम किया। कोफी अन्नान के समय वे अंडर सेक्रेटरी जनरल के पद पर थे। 

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

लेखक भी थरूर
शशि थरूर ने नेहरू के ऊपर कई किताबें लिखीं हैं। इसके अलावा 'द ग्रेट इंडि‍यन नॉवेल' उनकी चर्च‍ित किताब है। हाल ही में उनकी किताब ‘व्‍हाई आई एम हिंदू’ काफी चर्चा में रही। 

राजनयिक सफ़र 
शशि थरूर  साल 1981 से 1984 तक सिंगापुर में यूएनएचसीआर ऑफिस के हेड बने और साल 1989 में शशि को विशेष राजनीतिक मामलों के अंडर सेक्रेटरी जनरल के लिए स्पेशल असिस्टेंट बनाए गए थे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।